Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातSinger Arijit Singh: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के जन्मदिन पर...

Singer Arijit Singh: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के जन्मदिन पर जाने उनसे जुड़ी कुछ आनसुनी बातें

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Singer Arijit Singh,जयपुर: भारत में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अपनी आवाज और रोमांटिक लव गाने से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इतने बड़े सिंगर अरिजीत सिंह अपना जीवन बेहद साधारण और बड़ी ही सादगी के साथ जीते हैं।

आप सोच रहे होंगे कि हम आज अरिजीत सिंह की बात क्यों कर रहे हैं। आपको बता दें कि आज इस मशहूर सिंगर का जन्मदिन है और इस खास मौके पर हम अपको सिंगर अरिजीत सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ आनसुनी बाते बताएंगे। तो चलिए।

अरिजीत के पिता पंजाबी और मां बंगाली थी

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत का जन्म 25 अप्रैल 1986 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। बता दें कि अरिजीत के पिता एक पंजाबी थे और उनकी मां बंगाली थी। उनकी मां की मृत्यु 2 साल पहले यानी 2021 में हुआ। उन्होंने अपनी संगीत की शिक्षा घर से ही हासिल की थी। उनकी दादी और अपनी मां से उन्हें संगीत की कला सीखने को मिली।

अरिजीत पहली बार 2005 में एक शो में दिखे थे

बता दें कि अरिजीत पहली बार 2005 में एक सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल में दिखे थे। उस समय वह 18 साल के थे उस शो में उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला और कई बड़े शख्स का उन्होंने दिल भी जीता। लेकिन शो के टॉप -5 में जाने के बाद उन्हें रिजेक्शन ही हाथ आयी कम वोट के कारण अरिजीत 6वें नंबर पर पहुंचकर शो से बाहर चले गए थे।

इसके कई सालों बाद तक अरिजीत को कई एल्बम में ऑफर दिया गया और सिंगर ने साइन भी किया लेकिन वह आज तक गाना रिलीज नहीं किया गया। ऐसे ही इनका जीवन काफी मुश्किलों से भरा रहा।

 ‘आशिकी 2’ का ‘तुम ही हो’ गाना रातो रात हुआ था प्रसिद्ध

2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ से अरिजीत रातो रात लोगों के दिलों में बस गए। खूब सुर्खियां बटोरी और इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया। यहां से इनकी सफलता की कहानी आगे बढ़ती चली गई और आज तक कभी रुकी नही। आज ये हर किसी के दिलों पर राज करते हैं ।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular