Sunday, June 30, 2024
Homeकाम की बातशाहरुख खान और गौरी खान ‘मन्नत’से पहले रहते थे यहां, यह थी...

शाहरुख खान और गौरी खान ‘मन्नत’से पहले रहते थे यहां, यह थी घर की खासियत

- Advertisement -

Shah Rukh and Gauri Before Mannat House: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान शादी के करीब 30 साल बाद भी एक-दूसरे के साथ बहुत ही गहरा और स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं। आज हम आपको कपल के उस घर की झलक दिखाएंगे, जहां वो ‘मन्नत’ से पहले रहते थे।

शाहरुख खान ने बॉलीवुड का ‘बादशाह’ बनने के लिए कड़ी मेहनत की है। हमेशा उनकी लाइफ लग्जरी नहीं बल्कि एक्टर ने कई सालों तक इंडस्ट्री में स्ट्रगल किया है।

‘मन्नत’ से पहले का घर

वहीं उनके स्ट्रगल में गौरी खान ने हर कदम पर उनका साथ निभाया है। दोनों की लव मैरिज है। गौरी ने शाहरुख का हाथ तब थामा था जब वो कुछ नहीं थे और तब से लेकर आजतक ये कपल एक-दूसरे के साथ हैप्पी लाइफ जी रहा है।

लेकिन आज हम आपको शाहरुख स्ट्रगल नहीं बल्कि उस घर के बारे में बताने जा रहें हैं। जहां वो गौरी खान के साथ ‘मन्नत’ से पहले रहते थे। ये घर एक्टर ने उनकी पहली फिल्म ‘दीवाना’ रिलीज़ होने के बाद खरीदा था।

मुंबई के ‘अमृत’ अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल

इस स्टार कपल का ये घर मुंबई के ‘अमृत’ अपार्टमेंट में 7वीं मंजिल पर था। जिसे दोनों ने बड़ी ही खूबसूरती से सजाया था। इसके अलावा घर की खास बात ये थी कि यहां से समुद्र का सुंदर नजारा दिखाई देता है।

आपको बता दें कि शाहरुख अपने इस घर को बहुत लकी मानते हैं। यही वजह है कि आज भी उन्होंने अपना ये घर बेचा नही हैं। साथ ही घर में उनके नाम की नेमप्लेट भी लगी हुई है।


बता दें शाहरुख के पास इसके अलावा 200 करोड़ का ‘मन्नत’ है। इतना ही नहीं एक्टर दिल्ली से लेकर यूरोप, अमेरिका तक में कई प्रॉपर्टीज़ के मालिक हैं।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular