Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातScholarships 2023: जानें क्या है AICTI स्कॉलरशिप, इन छात्रों को मिलेगी मदद

Scholarships 2023: जानें क्या है AICTI स्कॉलरशिप, इन छात्रों को मिलेगी मदद

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Scholarships 2023: देश के अब किसी भी बच्चे का सपना गरीबी की वजह से नही टूटेगा। इसके लिए ही एआईसीटीई स्कॉलरशिप आया है। ये उन छात्रों की मदद करेगा जो आर्थिक रुप से कमजोर हैं। बता दें कि इसका रजिस्ट्रेशन जारी हैं। अप्लाई करने के लिए आखिरी तारीख  31 दिसंबर 2023 तय है। खास कर ये स्कॉलरशिप लड़कियों और डिफरेंटली एबल्ड छात्रों के लिए है। केवल यही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। जानते हैं इस स्कॉलरशिप के लिए कैसे आवेदन करने की योग्यता, सिलेक्शन प्रक्रिया क्या है।

1.AICTI प्रगति स्कॉलरशिप 

  1. ये स्कॉलरशिप गर्ल छात्र के लिए है।
  2. उम्मीदवार सोसाइटी के इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन से होना चाहिए।
  3. चयन होने पर साल के 50 हजार रुपये ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए।
  4. तीन साल के लिए हर साल दिए जाएंगे।
  5. पहले साल के जो स्टूडेंट्स होंगे उन्हें तीन साल और दूसरे साल (जिनका लेट्रल एंट्री से एडमिशन हुआ है) के स्टूडेंट्स को दो साल तक मिलेगी।
  6.  फुल टाइम डिप्लोमा या डिग्री प्रोग्राम के पहले साल में एआईसीटीई द्वारा अप्रूव इंस्टीट्यूट में उसने एडमिशन लिया होना अनिर्वाय होना चाहिए।
  7. कैंडिडेट की फैमिली इनकम 8 लाख रुपये से कम होना जरूर है।
  8. आवेदन करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2023 है।

2.सक्षम स्कॉलरशिप 

  1. डिफरेंटली एबेल्ड कैंडिडेट्स को मदद मिल सके इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य है।
  2. टेक्निकल डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के पहले साल में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स इसका फायदा लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  3. इसके तहत सेलेक्ट होने पर हर साल 50 हजार रुपये मिलेंगे।
  4. इसके लिए आपकी फैमिली इनकम साल के 8 लाख से कम होनी चाहिए।
  5. कैंडिडेट का पहले या दूसरे साल का छात्र होना चाहिए।
  6.  कैंडिडेट की डिसएबिलिटी 40 परसेंट से कम नहीं होनी चाहिए।
  7. अप्लाई करने के लिए  31 दिसंबर 2023 तक का समय दिया गया है।
  8.  स्कॉलरशिप के बारे में अधिक जानने और अप्लाई करने के लिए इस वेबसाइट – aicte-india.org. पर जाना होगा।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular