Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातSawan 2023: इस सावन घर लाएं ये कुछ भगवान शिव की चीजें,...

Sawan 2023: इस सावन घर लाएं ये कुछ भगवान शिव की चीजें, होंगे चमत्कार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Sawan 2023: इस साल यानी 2023 में सावन का महीना और भी ज्यादा विशेष है। ऐसा इसीलिए क्युकी 19 वर्षों बाद सावन मास और पुरुषोत्तम मास एक पङे हैं। 4 जुलाई 2023 दिन मंगलवार से सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें सावन के पवित्र माह में घर के अंदर लाने से भगवान शिव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और भगवान और ज्यादा प्रसन्न रहेंगे।

घर में लाएं नाग-नागिन का जोड़ा 

नाग-नागिन को भगवान शिव जी का प्रिय आभूषण माना जाता है। इसलिए सावन में चांदी अथवा तांबे का नाग-नागिन का जोड़ा घर लाना बहुत ही शुभ होता है। इसे घर के मुख्य द्वार के नीचे दबाने से व्यक्ति के सभी रुके हुए काम बनने लगते हैं।

घर में लाएं गंगाजल

श्रावण मास में गंगा के जल से भगवान शिव या शिवलिंग का जलाभिषेक करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। यही कारण है कि सावन के महीने में कावड़िए हर की पौड़ी से गंगा का जल लाकर भगवान शिव को अर्पित करते हैं। यही कारण है की इस महीने में घर में गंगाजल जरूर लाना चाहिए।

भगवान शिव को भस्म अति प्रिय है

शाश्त्र के अनुसार, भगवान शिव को भस्म अति प्रिय है। इसलिए सावन के इस पावन अवसर पर अपने घर में भस्म जरूर ले कर आएं । शिवलिंग के ऊपर भस्म चढ़ाने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

घर में लाएं इस धातु का त्रिशूल

भगवान शिव त्रिशूल को धारण करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में भगवान शिव का त्रिशूल होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। सावन के पहले सोमवार के दिन आप चांदी का त्रिशूल लाकर घर के मंदिर में रख सकते हैं। चांदी के स्थान पर अगर तांबें का त्रिशूल भी लाया जाये , तो वो भी फायदेमंद साबित होता है।

भगवान शिव से है रुद्राक्ष का गहरा संबंध

रुद्राक्ष का सीधा संबंध है भगवान शिव से । हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव जी के जहां जहा आंसू गिरे वहां रुद्राक्ष पैदा हुआ। इसलिए सावन के महीने में रुद्राक्ष को घर में लाना बेहद ही शुभ माना जाता है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular