Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातRelief From Acidity In Summer : गर्मियों में एसिडिटी को दूर करेगी...

Relief From Acidity In Summer : गर्मियों में एसिडिटी को दूर करेगी ये चीजें, रखेंगी पेट को ठंडा

- Advertisement -

Relief From Acidity In Summer

Relief From Acidity In Summer : गर्मी के मौसम में लोगों को पेट की कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। गर्मी के दिनों में खाना ठीक से नहीं पचता और पेट की समस्या होने लगती है। गर्मी आते ही कई लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगती है। भीषण गर्मी लोगों के स्वास्थ्य के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकती है। इस समय एसिडिटी की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है।

गर्मियों में ज्यादातर लोगों को अपच की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाए जा सकते हैं। गर्मियों में कुछ चीजों के सेवन से एसिडिटी की समस्या को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं

गर्मियों में नारियल पानी पीने से एसिडिटी की समस्या कम हो जाती है। नारियल पानी जैसे प्राकृतिक पेय में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। नारियल पानी में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पेट की समस्याओं को दूर रखता है। साथ ही नारियल पानी पीने से कब्ज भी नहीं होता है।

आप गर्मियों में छाछ पीकर भी एसिडिटी से राहत पा सकते हैं। छाछ गर्मी के मौसम में पेट को ठंडा रखता है और इसमें मौजूद प्राकृतिक बैक्टीरिया पेट में अधिक मात्रा में एसिड को बनने से रोकते हैं। वहीं छाछ पीने से पाचन में भी सुधार होता है। गर्मियों में खाना खाने के बाद नियमित रूप से छाछ का सेवन करें और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाएं।

buttermilk
buttermilk

केला खाने से काफी हद तक एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। गर्मियों में दिन में एक केला जरूर खाएं और पेट की परेशानियों को दूर रखें। केले में मौजूद पोटैशियम पेट में अधिक एसिडिटी बनने से रोकता है, जिससे शरीर का पीएच लेवल कम होता है। इसके अलावा केले में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है और यह कब्ज की समस्या को दूर करता है। गर्मियों में पके केले खाने से एसिडिटी दूर रहती है।

banana
banana

खरबूजे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर एसिड रिफ्लक्स और पेट की संबंधी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। खरबूजा पेट को ठंडा रखता है और इसमें मौजूद हाई वॉटर की मात्रा शरीर को हाइड्रेट करने और पीएच लेवल को कम करने में मदद करती है। यह एसिडिटी को रोकने में मदद करता है।

ठंडा दूध एसिडिटी से निपटने का एक बहुत ही बेहतरीन तरीका है। ठंडा दूध पेट में एसिड को अवशोषित करता है। इससे गैस्ट्रिक सिस्टम में हार्ट बर्न या जलन नहीं होती। गर्मियों में जब भी आपको पेट में एसिड बनने या सीने में जलन महसूस हो तो एक गिलास सादा ठंडा दूध पी लें।

cold milk
cold milk

Relief From Acidity In Summer

Also Read : Benefits of Applying Lipstick : क्या आपको लिपस्टिक लगाने में शर्म आती है? यहां जानिए इससे जुड़ी ये अच्छी बातें

Also Read : Fashion Tips For Summer : गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएं ये समर फैशन टिप्स, आप हर समय कूल और फ्रेश दिखेंगी

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular