Friday, July 5, 2024
Homeकाम की बातRBSE Rajasthan Board 8th Result 2023: RBSE कक्षा 5वीं और 8वीं का...

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2023: RBSE कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कर सकता है जारी, जानें पूरा प्रोसेस

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़)RBSE Rajasthan Board 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट आज आ सकता है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी आरबीएसई की ओर से आज 8 मई की शाम तक कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यही से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। बता दें कि परीक्षा परिणाम हर बार की तरह इस बार भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। इस बार RBSE की 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थी। आपको बता दें कि 8वीं कक्षा के लिए कुल 13 लाख से अधिक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। तथा परीक्षा कुल 9000 से अधिक सेंटर्स पर आयोजित की गई थी।

प्रत्येक विधयार्थी के प्रत्येक विषय में होने चाहिए 33 नंबर

इस बार यहां पासिंग पर्सेंटेज में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल व थ्योरी में अलग अलग मार्क्स लाना अनिवार्य है। साथ ही एक विधयार्थी के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 नंबर होना चाहिए। बता दें परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीद है कि 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। छात्रों से अनुरोध है कि हमारे इस ब्लॉग से लगातार जुड़े रहें, यहां आपको रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

कक्षा 10वीं का रिजल्ट करें चेक

आप एसएमएस के जरिए भी बोर्ड परीक्षा के नतीजे चेक कर सकते हैं। जैसे अगर आपको कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करना है तो आप RJ10 के साथ एडमिट कार्ड में दर्ज रोल नंबर लिखकर 5676750 या 56263 पर भेजना होगा।

RBSE जल्द करेंगा 8वीं के नतीजे घोषित

राजस्थान बोर्ड 8वीं के नतीजे भी जल्द घोषित करेगा। उम्मीद है कि इसी हफ्ते में आठवीं परीक्षा के परिणाम आधिाकरिक वेबसाइट पर रिलीज कर दिए जाएं।

RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर करें चेक रिजल्ट

चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को राजस्थान बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। रिजल्ट घोषित होने पर वेबसाइट के होम पेज पर लिंक एक्टिव हो जायेगा। आपको जिस कक्षा का रिजल्ट प्राप्त करना है उस लिंक पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपको मांगी गयी डिटेल भरकर सबमिट कर देना है। आपका रिजल्ट एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहां से आप अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 13 लाख छात्र-छात्राएं हुए शामिल

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 13 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इन सभी स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है।

RBSE का परिणाम 8 मई तक किया जा सकता है घोषित

राजस्थान बोर्ड परीक्षा का परिणाम 8 मई तक घोषित किया जा सकता है और रिपोर्ट्स की माने तो राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट के 8 मई तक घोषित होने की संभावना है हालांकि आरबीएसई रिजल्ट 2023 को लेकर डेट आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है।

RBSE 8वीं रिजल्ट की तारीख और समय हुए घोषणा

13 लाख से अधिक छात्रों ने इस बार आरबीएसई राजस्थान 8वीं परीक्षा में भाग लिया था, बता दें, RBSE Result 2023 का इंतजार कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए आज खत्म हो सकता है। आरबीएसई कक्षा 8वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा की तारीख और समय की अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इसी हफ्ते होने की उम्मीद है।

आज ही जारी हो सकता है यह रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट आज कभी भी जारी किया जा सकता है। शिक्षा निदेशालय, राजस्थान द्वारा इन रिजल्ट की घोषणा की जानी है। बोर्ड अधिकारियों द्वारा अभी तक आरबीएसई 8वीं परिणाम 2023 की घोषणा की तिथि या समय की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, यह रिजल्ट आज ही जारी किया जा सकता है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular