Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातRawa Toast भूख मिटाने के लिए फटाफट बने वाला बहुत टेस्टी खाना...

Rawa Toast भूख मिटाने के लिए फटाफट बने वाला बहुत टेस्टी खाना है

- Advertisement -

Rawa Toast Recipe

कभी-कभी भूख असहनीय हो जाती है। ऐसे में हमेशा बाहर से कुछ लाना या मंगवाना सही नहीं होता क्योंकि हमेशा बाहर का खाना न सिर्फ बजट बल्कि सेहत को भी खराब कर सकता है। इसलिए ऐसे समय में घर पर ही ऐसी चीज बनाने की सलाह दी जाती है, जिससे नुकसान न हो, जल्दी बन सके और भूख भी मिटाई जा सके। अगर आपको भी भूख लगी है तो आप रवा टोस्ट बनाकर खा सकते हैं। रवा टोस्ट (Rawa Toast) फटाफट बन जाता है। इसमें आप ढेर सारी सब्जियां डाल सकते हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है। जानिए, इसे बनाने का तरीका।

रवा टोस्ट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • आधा कप रवा
  • आधा छोटा कप दही
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटा बारीक कटा प्याज
  • 1 छोटा बारीक कटा टमाटर
  • 1 छोटी बारीक कटा शिमला मिर्च
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • आधी छोटी चम्मच चीनी
  • नमक स्वादानुसार
  • 6 ब्रेड स्लाइस
  • आधा छोटा कप हरी चटनी
  • 2 चम्मच बटर या घी

रवा टोस्ट बनाने का तरीका

रवा टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आधा कप रवा, आधा कप दही और आधा छोटा कप पानी डालें और मिक्स करें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, टामटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और धनिया डाल कर मिलाएं। अब इसमें आधी छोटी चम्मच चीनी और नमक डालें।

आप इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और गाजर डाल सकते हैं। इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए अलग रख दें। तब तक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर हरी चटनी फैला दें। आप चाहें तो ब्रेड के किनारे हटा सकते हैं। अब ब्रेड के ऊपर रवा का मिश्रण फैलाएं।

अब एक तवा गर्म करें। उस पर बटर या घी लगाएं। ब्रेड के जिस तरफ मिश्रण लगा है, उसे पहले सेकें। अब ऊपर वाली तरफ बटर लगाएं और नीचे वाला हिस्सा सिक जाने पर ब्रेड को पलट कर दूसरी तरफ से सेकें।

इस तरह सारी स्लाइस सेक लें। अब इसे आप ऐसे भी परोस सकते हैं और बीच से काट कर दो टुकड़े भी कर सकते हैं। रवा टोस्ट को आप चटनी या सॉस के साथ खाये। इसके साथ जूस या चाय भी सर्व करें।

Also Read : Sugar Control के लिए सेवन करे इन ड्राईफ्रूट का, शुगर के मरीज़ों को फायदा पहुंचते है

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular