Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातRajasthan Weather Update: राजस्थान में मई के महीने में होगा मौसम सुहाना,...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मई के महीने में होगा मौसम सुहाना, जानें आज का अपडेट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Weather Update Jaipur: राजस्थान में देश के अन्य राज्यों के लोग गर्मी के दौरान आने से कतराते हैं। बता दें, लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश का मौसम भीषण गर्मी में सुहाना होग हैं। वहीं पारा 40 डिग्री से भी नीचे चला गया हैं। आज 30 अप्रैल को राज्य के बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर को छोड़कर समूचे राजस्थान में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि, 1 मई को तंत्र का प्रभाव कुछ कम होगा। बताया जा रहा है राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

भीषण गर्मी में भी आई गिरावट

वहीं अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक तापमान बीकानेर (37 डिग्री सेल्सियस) (सामान्य से 4 डिग्री कम) जबकि पूर्वी राज के कोटा में 37.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4 डिग्री कम) दर्ज किया गया है। बता दें, अधिकांश स्थानों पर तापमान औसत से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है।

आज कुछ भागों में आंधी-बारिश की संभावना

आज भी राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 1 मई को तंत्र का प्रभाव कुछ कम होगा। हालांकि, राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से सक्रिय होने से एक बार पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों में 2-3 मई को बढ़ोतरी होगी। आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान औसत से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किए जाएंगे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular