Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातRajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम ने ली करवट, जानिए आज के...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम ने ली करवट, जानिए आज के मौसम का हाल

- Advertisement -

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों मौसम खूब करवट ले रहा है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के विदा होने से अधिकतम तापमान में कुछ कमी आई है। बता दें बीते 24 घंटों में प्रदेश के केवल दो ही जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। पश्चिमी हिमालयन रीजन में 24 अप्रैल की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्रदेश के मौसम में फिर कुछ बदलाव आ सकता है। वहीं मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

जानिए राजस्थान में कहां रिकॉर्ड हुआ सबसे ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस बांसवाड़ा में दर्ज किया गया। इसके अलावा कोटा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दोनों जिलों के अलावा प्रदेश के किसी और जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस नहीं दर्ज किया गया।

राजस्थान के इन इलाकों में होंगी लू

मौसम विभाग के कहना है कि राजस्थान में अब गर्मी अपने पूरे उफान पर है। प्रदेश में तेज गर्मी पड़ने लगी है। वहीं अप्रैल के अंत तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। बता दें पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में लू का असर देखा जा सकता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular