Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातRajasthan Weather Update: राजस्थान में तेज आंधी और बारिश का अनुमान, जानिए...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में तेज आंधी और बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज भी बारिश और आंधी का दौर जारी रहने का अनुमान है। बता दें कि उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम की गतिविधियां बदली हैं। अब राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा और गर्मी बढ़ेगी। वहीं प्रदेश के कुछ जगहों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर तक जाने का अनुमान है। प्रदेश के तापामान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी बीच प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस बाडमेर में दर्ज किया गया है।

जानिए राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

बता दें कि तापमान की बात करें तो राजस्थान के जयपुर में पारा 24 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान शहर के आसमान पर हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं शहर में 1.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसी तरह जोधपुर का तापमान 24 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बीकानेर में तापमान 25 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जैसलमेर में पारा 24 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है तो उदयपुर में 22 से 35 और कोटा में 24 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular