Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातRajasthan Weather Update: राजस्थान में हीटवेव का कहर जारी, IMD ने दी...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में हीटवेव का कहर जारी, IMD ने दी चेतावनी

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )Rajasthan Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में मई की शुरुआत बारिश के साथ हुई जिसके चलते लोगों का ठंड का एहसास हो रहा था। लेकिन पिछले दो तीन दिनों से बढ़ते तापमान की वजह से लोग गर्मी के भीषण प्रकोप का सामना कर रहे है। बता दें कि IMD से जारी हुआ डेटा के मुताबिक देश के ज्यादातर राज्यों को तापमान आज से 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज (12 मई) राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों में मौसम साफ रहेगा। वहीं राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना होगीं है।

IMD ने दी चेतावनी

IMD के मुताबिक, कल से 15 मई तक कई राज्यों में बारिश के आसार है। हालांकि इससे तापमान में कोई गिरावट नहीं दर्ज ​की जाएगी। राजस्थान में आज से अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं राजस्थान में आज हीटवेव और आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान जैसलमेर, बीकानेर व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular