Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातRajasthan Weather Update: राजस्थान में आज से गर्मी का असर, इन प्रदेश...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज से गर्मी का असर, इन प्रदेश में चलेंगी गर्म हवाएं

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म होते ही गर्मी अपने देवर दिखने वाली है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिन में तापमान 44 डिग्री के पार होगा। प्रदेश में आज से गर्म हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर लू चलेगी। बता दें कि राजस्थान के धोरे भट्टी की तरह तपेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि 13 व 14 मई को हल्के पश्चिमी विक्षोभ का असर रह सकता है, जिसके चलते बीकानेर संभाग और शेखावाटी में बादलवाही के चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

इन प्रदेश में चलेंगी गर्म हवाएं

मौसम विभाग की माने तो आगामी दो-तीन दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। बता दें, आज और कल राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही राज्य के दक्षिणी व पश्चिमी भागों में दोपहर के समय 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular