Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातRajasthan: वसुंधरा राजे ने की प्रेस वार्ता, कहा- पीएम मोदी को 2024...

Rajasthan: वसुंधरा राजे ने की प्रेस वार्ता, कहा- पीएम मोदी को 2024 में हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan: बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा है कि मोदी सरकार के 9 साल में किए गए कामों को लोगों तक पहुंचाया जाए, उन्हें बताएं कि मोदी मुश्किल नहीं है और कांग्रेस संभव नहीं है। राजे झारखंड में दुमका लोकसभा क्षेत्र के कैरवानी कस्बे में पार्टी के महाजन संपर्क अभियान को संबोधित कर रही थीं।

वसुंधरा राजे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी

इससे पहले देवघर में वसुंधरा राजे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि भारत की 21वीं सदी है। पहले अखबारों में बम ब्लास्ट की ख़बरों से मन ख़राब होता था। आज शांति और समृद्धि की खबर मन को प्रसन्न करती है। बड़े देश पीएम मोदी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।

उनकी सोच है कि नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनो। मोदीजी का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 22 वर्ष का कार्यकाल इतिहास की एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इन 9 सालों में पीएम मोदी की छवि ग्लोबल लीडर के तौर पर मजबूत हुई है।

श्रीराम मंदिर का निर्माण पीएम मोदी के कार्यकाल में शुरू हुआ है

वसुंधरा राजे ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण पीएम मोदी के कार्यकाल में शुरू हुआ है। देश में ही नहीं, भारत निर्मित वैक्सीन को दुनिया तक पहुंचाया। मोदी जी देश में गेम चेंजर बन गए। इसलिए उन्हें 2024 में हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता। झारखंड में 3 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली हैं, लेकिन युवाओं के पास रोजगार नहीं है।
हां, झारखंड के मुख्यमंत्री को रोजगार जरूर मिला है।

उनके पास खदानें हैं। दलालों ने भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से सेना की जमीन तक बेच दी। चोरी, डकैती, हत्या, अपराध आम हो गए हैं। इस सरकार में महिलाएं ही नहीं छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में नक्सली लगातार संगठित हो रहे हैं।

REPORT BY: KASHISH GOYAL

ALSO READ: गहलोत सरकार की कई योजनाओं के टेंडर पास नहीं हुए, गहलोत सरकार ने बदला अपना ही निर्णय

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular