Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातRajasthan: दिल्ली में आंधी की संभावना के बीच 3 राज्यों के लिए...

Rajasthan: दिल्ली में आंधी की संभावना के बीच 3 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ ), Rajasthan:  शनिवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले 3-4 दिनों तक आंधी चलने की आशंका है।

5 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में आंधी चलेगी

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में अरब सागर से आई नमी की वजह से आज और कल मौसम ऐसा ही रहेगा। 5 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में आंधी चलेगी। रविवार को उत्तर-पूर्वी यूपी में भारी बारिश और कई इलाकों में आंधी चलने की संभावना है।

राजस्थान, यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

अरब सागर से आई नमी के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में आज और कल मौसम ऐसा ही रहेगा। उत्तर-पश्चिमी भारत में 5 दिनों तक आंधी चलेगी।IMD वैज्ञानिक डॉ सोमा सेन रॉय ने कहा, अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा, “हमने हरियाणा, उत्तर-पूर्व राजस्थान, यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन कल उत्तर-पूर्वी यूपी में भारी बारिश और अन्य इलाकों में आंधी की संभावना है।”

गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में इससे पहले दिन में, गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। मौसम में अचानक परिवर्तन के कारण उत्तर भारत में चल रही गर्म मौसम की स्थिति से राहत मिलेगी।शनिवार को IMD ने दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है। वही, अगले दो से तीन तक दिल्ली में बारिश की भी IMD ने संभावना जताई है। साथ ही 30 मई तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

ALSO READ: राजस्थान के कुछ हिस्सों में अजीबोगरीब मौसम की घटना, बाढ़ आई, 13 की मौत

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular