Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातRajasthan: मिलेट्स खेती छोटे किसानों के लिए वरदान है, मिलेट्स को...

Rajasthan: मिलेट्स खेती छोटे किसानों के लिए वरदान है, मिलेट्स को अपने भोजन में प्राथमिकता देनी होगी

- Advertisement -

Rajasthan: जोधपुर स्थित केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने शुक्रवार को आयोजित दो दिवसीय “मिलेट्स मेला एवं प्रदर्शनी” के समापन दिवस में भाग लिया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण व उद्योग राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल समेंत कृषि वैज्ञानिक एवं प्रगतिशील किसान इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कृषि राज्य मंत्री ने मेले में मिलेट्स से संबंधित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया

मेले में मिलेट्स से संबंधित प्रदर्शनी का केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की मेजबानी में हो रहे “अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष” के तहत श्री अन्न को हर थाली में पहुंचाने को लेकर, विश्व में पहचान दिलाने की बात के मुद्दे को लेकर बातचीत किया।

मोटे अनाज में विटामिन और पौष्टिकता पायी जाती है

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मिलेट्स मेला समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मोटे अनाज जैसे कि मक्का, रागी, बाजरा, ज्वार शामिल हैं। देश भर में उपयोगी मोटे अनाज के उपभोग को बढ़ने की जरुरत हैं। क्योंकि इस अनाज में विटामिन और पौष्टिकता पायी जाती हैं। विश्व का सबसे युवा देश भारत है और इस युवा पीढ़ी का स्वास्थ्य रहना बहुत ही जरुरी हैं।

मोटे अनाज को हमारे प्रतिदिन के भोजन में शामिल करना चाहिए

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि मोटे अनाज को हमारे प्रतिदिन के भोजन में शामिल करना चाहिए। देश और दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही हैं। छोटे किसानों के लिए मिलेट्स मोटे अनाज की खेती बहुत ही फायदेमन्द है। क्योकि इसकी खेती करने में पानी और खाद कम उपयोग होता हैं। जिससे की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती को मजबूती मिलती है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular