Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातRajasthan: अजमेर में 50 से ज्यादा सांपों की मौत से मचा हड़कम्प,...

Rajasthan: अजमेर में 50 से ज्यादा सांपों की मौत से मचा हड़कम्प, जानिए कहां से आए इतने सांप

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan: राजस्थान के कई जिले बिपरजॉय चक्रवर्ती तूफान की वजह से प्रभावित हो चुके हैं। बारिश और बाढ़ की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी सबके बीच में अजमेर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अजमेर में 50 से ज्यादा सांपों की मौत हो गई है। मामला अजमेर के गड्डी मालिया से सटे महादेव नगर का है। 50 से ज्यादा सांपों की मौत का मामला सुर्खियों में बन गया है।

बारिश के बीच पानी में करंट आ गया

जानकारी के अनुसार राजस्थान में लगातार बारिश के बीच पानी में करंट आ गया। जिसकी वजह से 50 से ज्यादा सांपों की मौत हो गई। लोगों ने कहा कि 50 से ज्यादा अधिक मरे हुए सांपों को देखकर लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। लोगों का मानना है कि पानी में करंट उतर आया जिसकी वजह से इतने सारे सांपों की मौत हो गई।

पिछले 24 घंटे से ज्यादा बारिश हो रही है

क्षेत्र के पूर्व पार्षद विजय सिंह गहलोत ने कहा कि शहर में पिछले 24 घंटे से ज्यादा बारिश हो रही है। तारागढ़ की पहाड़ियों से बहकर इस क्षेत्र में बहुत सारे सांप आए हैं। पानी नाले की दीवार टूटने के कारण निचले जमीन में इकट्ठा हो गया। जहां पर ट्रांसफार्मर के आसपास पहले ही करंट दौड़ रहा था। पानी में करंट गिरने की वजह से 50 से अधिक सांपों की मौत हो गई।

ट्रांसफार्मर के आसपास कोई व्यक्ति करंट की चपेट में नहीं आया

गनीमत तो इस बात की रही कि ट्रांसफार्मर के आसपास कोई व्यक्ति करंट की चपेट में नहीं आया, वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। विद्युत विभाग को क्षेत्र के एक युवक ने जानकारी दे दी जिसके बाद से ट्रांसफर में आ रहे करंट को किसी तरीके से बंद कर दिया गया। मरे हुए सांपों को क्षेत्रवासियों ने बाहर निकाला। जिसके बाद से लोगों ने राहत की सांस ली।

ALSO READ: केंद्र और BJP पर आपदा पर राजनीति करने का आरोप, राहत नियमों में संशोधन से पीड़ितों को नहीं मिल पा रहा मुआवजा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular