Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातRajasthan: मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम के अंगदान ध्वज का CM...

Rajasthan: मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम के अंगदान ध्वज का CM गहलोत ने किया अनावरण

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Rajasthan: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम द्वारा डिजाइन किए गए अंगदान ध्वज का सोमवार को अनावरण किया। इस तिरंगे को समस्त अंग दाताओं और इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए समर्पित किया गया है।

भारत में हर साल लगभग 5 लाख लोगों को अंग प्रत्यारोपण की जरूरत

एमएस जेसीएफ के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा ने इस मौके पर कहा कि भारत में हर साल लगभग 5 लाख लोगों को अंग प्रत्यारोपण की जरूरत होती है। लेकिन अंग उपलब्ध होने वालों की संख्या और प्रत्यारोपण की संख्या के बीच में एक बड़ा अंतर है।

यहां प्रति दस लाख की आबादी पर केवल जीरो पॉइंट 16 लोग ही अंग दान करते हैं। जबकि स्पेन में प्रति 10 लाख की आबादी पर 36 लोग अमेरिका में 27 लोग कामा और क्रोएशिया में 35 लोग अंग दान करते हैं।

भारत में अंग प्रत्यारोपण करने की व्यवस्था अच्छी है

अरोड़ा ने बताया कि तकनीकी और कुशलता के हिसाब से भारत में अंग प्रत्यारोपण करने की व्यवस्था अच्छी है। लेकिन यहां अंगदान को लेकर लोग जागरुक नहीं है। देशभर में मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम के लिए जन चेतना के प्रसार के लिए एक अच्छा काम कर रहा है।

भारत में ऐसा आधिकारिक ध्वज अब तक नहीं था

आगे अरोड़ा ने कहा कि पश्चिमी देशों और अमेरिका में कई अंगदान एनजीओ का अपना एक ध्वज है। लेकिन भारत में ऐसा आधिकारिक ध्वज अब तक नहीं था। एमएमजेसी अपने इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए या काम अपने हाथ में ली और भारत में अंगूर नेत्रदान के लिए अपना एक ध्वज समर्पित कर दिया है।

ALSO READ: सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान को करना पड़ा विरोध का सामना, काले झंडे दिखाया

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular