Saturday, July 6, 2024
Homeकाम की बातNew Baby Crying: आखिर नवजात बच्चों की आंख से क्यों नही आते...

New Baby Crying: आखिर नवजात बच्चों की आंख से क्यों नही आते आंसू, हैरान कर देगा इसका कारण

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) New Baby Crying: छोटी सी चोट पर हमारे आंखो से आंसू निकलने लगते हैं। छोटे बच्चे भी हर एक बात पर रोते हैं लेकिन कभी आप ने गौर किया है कि उनके आंख से आंसू नही निकलते। जब भूख लगती है तब वो रोता है, लेकिन उसके आंखों से आंसू नही निकलते। आखिर ऐसा क्यों हता है, इसके पीछे कारण क्या है। आइए हम आपको बताते हैं।

क्यों नही निकलते बच्चों की आंख से आंसू

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक बच्चे रोते जरूर हैं लेकिन उनकी आंखों से आंसू इसलिए नही निकलता क्योंकि इनके बॉडी में उस वक्त तक टियर डक्ट डेपलप नही हुए होते हैं। साथ ही आंखे में उतना पानी नही होता कि वह आंसू के रूप में निकल सके। पैदा हुए बच्चों की आंखों में बस इतना ही पानी रहता है कि उसकी आंखें नम रहे और सूखे नहीं। पैदा होने के करीब चार से पां सप्ताह बाद ये टियर डक्ट बनने शुरू होते हैं। अब आप को समझ में आ गया होगा की बच्चों की आंख से आंसू क्यों नही निकलते।

पसीना भी नहीं आता

नवजात बच्चों की आंखों में आंसू तो नही आते, साथ ही इनको पसीना भी नही आता। इसका कारण ये है कि पैदा होने के तुरंत बाद बच्चों की बॉडी में पसीना पैदा करने वाली ग्रंथियां भी विकसित नही करती, इसी वजह से पसीना नही आता। कुछ हफ्ते बाद जब शरीर में स्वैट ग्लैंड्स विकसित होते हैं तब जाकर उनके माथे पर पसीना आना शुरू होता है।

Also Read: Parliament: पार्लियामेंट अटैक की एनिवर्सरी पर दो लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था की उड़ाई धज्जियां

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular