होम / Nariyal Pani Ke Fayde : नारियल पानी के सेवन से स्वास्थ्य को लाभ

Nariyal Pani Ke Fayde : नारियल पानी के सेवन से स्वास्थ्य को लाभ

• LAST UPDATED : March 30, 2022

Nariyal Pani Ke Fayde

Nariyal Pani Ke Fayde : भारत में नारियल पानी बहुत ही लोकप्रिय है पर क्या आपको नारियल पानी के फायदों के बारे में जानकारी है। नारियल पानी में शरीर के लिए फायदेमंद कई तरह के विटामिन्स, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें कैलोरी और फैट भी कम पाया जाता है। इसका प्रतिदिन सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।

आइए जानते हैं सुबह खाली पेट नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी पीने से दिनभर शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। नारियल पानी विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। नारियल पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। और साथ ही ये कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने का भी काम करता है। तो आइये जानते है कि खाली पेट नारियल पानी पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

1. किडनी में स्टोन की समस्या के लिए 

किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी नारियल पानी का सेवन करना अच्छा रहता है। अगर किसी को किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या हो, तो उसे सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इससे किडनी स्टोन काफी हद तक ठीक होने में सहायता मिलती है।

2. ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में नारियल पानी काफी मदद करता है। नारियल पानी में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल (Blood Pressure) में रहता है। अगर कोई हाई ब्लड प्रेशर का मरीज हो, तो उसे सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।

Naariyal Pani Pine Ke Fayde 

3. नारियल पानी पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद 

गर्मी के दिनों में पाचन संबंधी समस्याएं लोगों को परेशान करती हैं। ऐसे में नारियल पानी का सेवन आपके लिए बेहद लाभदायक होगा। सुबह खाली पेट इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे एक लाभ यह होता है कि आपको कब्ज से बचाता है और पाचन प्रक्रिया को दुरूस्त बनाता है।

4. नारियल पानी स्किन व त्वचा के लिए फायदेमंद 

खाली पेट नारियल पानी की मदद से आप स्किन (Skin) व चेहरे का खोया हुआ ग्लो वापस ला सकती हैं। साथ ही पिंपल्स, झुर्रियां, और एग्जिमा की समस्या से छुटकारा मिलता है।इसमें विटामिन सी और अमीनो एसिड होता हैं. इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते है जो मुंहासों से लड़ने में भी मदद करता है।

5. नारियल पानी आंखों के लिए फायदेमंद 

Health Benefits Of Coconut Water Immunity Booster Drink - सलाह: क्या नारियल  पानी पीने से बढ़ती है इम्यूनिटी? जानिए यह शरीर के लिए कितना फायदेमंद - Amar  Ujala Hindi News Live

खाली पेट नारियल पानी पीना आंखें के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी खाली पेट इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही आंखों में दर्द और जलन जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।और साथ ही आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए नारियल का दो चम्मच ताज़ा पानी लें।इसमें दो बूंद बादाम का तेल मिलाएं।ऐसा करने से डार्क सर्कल्स समस्या भी दूर होगी।

खाली पेट नारियल पानी पीने से सेहत को कोई नुकसान नहीं हो सकते हैं। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को नारियल पानी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इससे अलग यदि आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो अपनी डाइट में नारियल पानी को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Nariyal Pani Ke Fayde

Also Read : Amla Powder for Hair : बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Also Read : Mint Beneficial For Health : सेहत के लिए बहुत लाभकारी है पुदीना, जाने कैसे

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox