Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बात'आम' दिल की सेहत के लिए है फायदेमंद, जानिए आम खाने के...

‘आम’ दिल की सेहत के लिए है फायदेमंद, जानिए आम खाने के बेनिफिट्स

- Advertisement -

Mango: आम बेहद ही स्वादिष्ट फल है। जो बड़ों से लेकर बच्चों तक को खाना पसंद हैं। बता दें कि आम स्वाद के साथ सेहत से भी है भरपूर है। गर्मियों में लोग इस फल को खाना बहुत ही पसंद करते हैं। गर्मियों में आम खाने के ढेरों फायदे हैं। इसे बहुत ही गुणकारी फल माना जाता है। दुनियाभर में आम की लगभग 1400 किस्में हैं, लेकिन हमारे देश में उगायी जाने वाली , दशहरी, लंगड़ा, फज़ली, केशर, सिंदूरी आदि आम की मुख्य किस्में हैं। इस मौसम में आप अपनी डाइट में आम जरूर शामिल करें। इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं। आम में पोटैशियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। तो हम आपको बताते हैं आम सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद।

दिल की सेहत के लिए आम है फायदेमंद

आम में मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। आम तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। बता दें कि आम के सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

आंखों के लिए आम है फायदेमंद

आम में ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और विटामिन ए होते हैं, ये सभी तत्व आंखों को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन आपकी आंखों को धूप से बचा सकते हैं, जबकि विटामिन ए को आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है।

कैंसर का जोखिम

आम में मौजूद पॉलीफेनोल्स ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करते हैं, जो कोलन, फेफड़े, प्रोस्टेट, स्तन और हड्डी के कैंसर सहित कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़े: सीएम गहलोत के विरोध में उतरे भाजपा के नेता,19 नये जिले बनाने की घोषणा हुई रद्द

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular