Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातमखाना सेहत के लिए खूब लाभदायक है लेकिन, इस तरह से खाने...

मखाना सेहत के लिए खूब लाभदायक है लेकिन, इस तरह से खाने से हो सकती है ये बीमारियां

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Health Tips: मखाना शरीर के लिए जितना फायदेमंद होता है उतना ही नुकसानदायक भी होता है। अगर आप हद से ज्यादा मखाना खाते हैं तो आज से ही छोड़ दीजिए क्योंकि ये मुफ्त में आपको पेट की कई सारी बीमारी दे सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अक्सर लोग व्रत, शाम के स्नैक्स में मखाना खाते हैं। जिन लोगों को पता है कितनी मात्रा में खाना है उनके लिए कोई बात नहीं लेकिन जिन्हें मखाना बहुत पसंद है और वह खाते वक्त मात्रा नहीं देखते उन लोगों के लिए यह आर्टिकल खास है। इसलिए कहा जाता है मखाना खाने के जितने फायदे हैं उतना ही नुकसान भी है। तो आई आज हम आपको बताते है मखाना खाने के जितने फायदे हैं उतना ही नुकसान भी होते है।

घी में मखाना भूनकर न खाएं

घी में मखाना भूनकर खाने से डायबिटीज और जिन लोगों को पेट की बीमारी है उनके लिए काफी नुकसानदायक है। क्योंकि घी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और मखाना में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में इसे साथ में पचाना नुकसानदायक हो सकता है।

किडनी स्टोन की दिक्कत में

अगर आपको किडनी में स्टोन की शिकायत है तो आपको मखाना नहीं खाना चाहिए। दरअसल, किडनी में स्टोन शरीर में कैल्शियम बढ़ने के कारण होती है। ऐसे में अगर आप कैल्शियम से भरपूर मखाने खाते हैं तो यह खतरनाक रूप से ट्रिगर कर सकता है। इसलिए किडनी में स्टोन की शिकायत है तो एकदम मखाना खाने से बचें।

डायरिया एकदम भूल से भी न खाएं

डायरिया में मखाना खाना एकदम खतरनाक साबित हो सकता है। मखाना फाइबर से भरपूर है, और फाइबर डायरिया को बढ़ावा दे सकता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular