Saturday, July 6, 2024
Homeकाम की बातMadhumalati Plant: पूजा-अर्चना के साथ-साथ कई बिमारियों में काम आते है मधुमालती...

Madhumalati Plant: पूजा-अर्चना के साथ-साथ कई बिमारियों में काम आते है मधुमालती के फूल, पत्तियां भी है बड़े काम की

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Madhumalati Plant: दुनियाभर में कई प्रकार फूलों के पौधे होते हैं जो भगवान को चढ़ाने के साथ-साथ कई बीमारियों को भी दूर करने में मदद करते हैं। उन्हीं में से एक है मालती का पौधा। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इस पौधे को मधुमालती भी कहते हैं। मधुमालती एक तरह की बेल होती है, जिसे लोग घरों को सजाने के लिए लगाते हैं। तो चलिए जानते हैं मालती के पौधे के आयुर्वेदिक फायदे क्या हैं।

इस पौधे और कई नाम

आसामी में कहते हैं-मालती। बंगाली में इसे कहते हैं-मधुमंजरी। बायोलॉजिकल नाम है-कॉम्ब्रेटम इंडिकम। तेलुगु में इसका नाम है- राधामनोहरम। अंग्रेजी में इसका नाम है-रंगून क्रीपर है।

मालती के पत्तों और फूल के आयुर्वेदिक फायदें

इसके काढ़े से सर्दी और खांसी में राहत मिलती है। ल्यूकोरिया (सफेद पानी) के इलाज के लिए मालती के पत्तों और फूल का रस पीना लाभदायक माना जाता है। पेट अगर भरा-भरा और फूला लग रहा है तो इसकी पत्ती उबालकर पानी पीने से राहत मिलती है। इसकी जड़ों का काढ़ा पेट के कीड़े को मारने में मदद करता है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular