डॉक्टर से जानें अस्थमा से बचने के सही तरीके, इस बिमारी से हो सकता है ट्रिगर

India News (इंडिया न्यूज़)Jaipur,जयपुर: अस्थमा एक ऐसी बिमारी है जो सांसों से जुड़ी है। यह बिमारी हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनती है। एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में यह रोग हर साल 45 लाख से अधिक लोगों की मौत का कारण बनता है जिसमें से करीब 43 फीसदी मौतें भारतीय लोगों की होती हैं। अस्थमा जैसा बिमामी को ले जीवन रेखा हॉस्पिटल में स्वास्थ्य परिचर्चा आयोजित हुई। जिसमें सीनियर श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ शुभ्रांशु और डॉ देवेश कानूनगो ने लोगों को यह जानकारी दी। डॉ शुभ्रांशु ने कहा कि अस्थमा को लेकर गलत जानकारियों, देखरेख-बीमारियों के निदान में देरी और मरीजों को समय पर दवा न मिल पाने के कारण यह रोग बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में अस्थमा के कुल रोगियों में से 10 फीसदी मामले अकेले भारत से ही रिपोर्ट किए जाते हैं।

अस्थमा बच्चों से लेकर वयस्कों तक हो सकता है

डॉ कानूनगो ने बताया कि अस्थमा, बच्चों से लेकर वयस्कों तक किसी को भी हो सकता है। वायुमार्गों के आसपास की मांसपेशियों में सूजन और इसके संकीर्ण हो जाने के कारण इस तरह की दिक्कत होती हैं। अस्थमा के रोगियों के लिए सांस लेना कठिन हो सकता है, कई बार अस्थमा अटैक की स्थिति में जटिलताएं और भी बढ़ सकती हैं।

अस्थमा के कारण ट्रिगर हो सकता है

अस्थमा, कोल्ड-फ्लू जैसे वायरस से संक्रमण, एलर्जी, धूल-धुंए आदि के कारण ट्रिगर हो सकता है। अस्थमा रोग, वायुमार्ग या ब्रोन्कियल नलियों की अंदरूनी परतों में सूजन का कारण बनती है। इससे फेफड़ों में हवा का संचार बाधित हो सकता है, जिसके कारण रोगियों को सांस लेने में दिक्कत और सांस छोड़ते समय सीटी-घरघराहट की आवाज आ सकती है। अस्थमा अटैक के दौरान, वायुमार्ग सूज जाते हैं उनके आसपास की मांसपेशियां कड़ी हो जाती हैं जिसके कारण फेफड़ों में हवा का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। जल्द ही इसका इलाज नही किया गया तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है।

SHARE
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago