Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातLassi Beneficial in Summer : गर्मियों में लस्सी का सेवन करना बहुत...

Lassi Beneficial in Summer : गर्मियों में लस्सी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है

- Advertisement -

Lassi Beneficial in Summer

Lassi Beneficial in Summer : गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए हम ठंडी चीज़ों का उपयोग करते हैं। गर्मी को दूर करने के लिए दही, लस्सीना सिर्फ शरीर को ठंडक और स्फूर्ति देती है बल्कि ये हमारी सेहत को भी बहुत फायदा पहुंचाती है। लस्सी में विटामिन ए, बी, सी, ई और के होता है। इसका सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

गर्मी के दिनों में छाछ का सेवन भुने जीरे के साथ किया जाए तो पाचन अच्छे से होता है और साथ ही पेट की गर्मी व अन्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यह तरलता बनाए रखने में भी मददगार है।
छाछ में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं औ ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां दूर हो सकती हैं।

मोटापा ज्यादा होने पर छाछ को छौंककर सेंधा नमक मिलाकर पीने से बहुत फायदा होता है। उच्च रक्तचाप होने पर गिलोय का चूर्ण छाछ के साथ लेना चाहिए। वहीं सुबह-शाम मट्ठा या दही की पतली लस्सी पीने से स्मरण शक्ति तेज होती है।

बार-बार हिचकी आने की समस्या हो, तो छाछ में एक चम्मच सौंठ डालकर सेवन करना फ़ायदेमंद होगा। ऊल्टी आने या जी मचलाने पर छाछ में जायफल घिसकर इसके मिश्रण को पीने से फायदा मिलता है।
अगर आप तनाव से गुजर रहे हैं, तो आपको नियमित रूप से छाछ का सेवन करना चाहिए। शरीर के साथ-साथ छाछ दिमाग की गर्मी को भी कम करता है।

Lassi Beneficial in Summer

Also Read : Kashmiri Paneer Recipe : कश्‍मीरी पनीर की टेस्‍टी और आसान रेसिपी

Also Read : Benefits of Cinnamon Milk : दूध में दालचीनी मिक्स करके पीने से होंगे कोई फायदे

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular