Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातजानें आम के छिलको के अनेक फायदे, इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट...

जानें आम के छिलको के अनेक फायदे, इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते है

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Mango Peel Benefits: गर्मियों के मौसम में भला किसको पसंद नही होता आम खाना, लेकिन कोई आम के छिलके नही खाता सब आम ही आम खाते है। जब आम खाते हैं तो लोग इसके छिलके को उतार कर कूड़े में फेक देते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम के फल के साथ-साथ इसके छिलके (mango peel) को भी खाया जा सकता है आम के छिलके (mango peel) में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्व होते हैं जो आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं। आइए जानते हैं आम के छिलके से क्या-क्या फायदे मिलते है-

आम के छिलके से भी मिलते है अनेक फायदे

  • हार्ट हेल्थ के लिए भी आम के छिलके फायदेमंद होते हैं दरअसल बात ये है कि आम के छिलके में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हृदय समस्याओं को कम करने के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है।
  • आम के छिलके में (mango peel) विटामिन सी होता है, जो टैनिंग (tanning) की समस्या को दूर करने का काम करता है अगर आपके हाथ पैर या चेहरे पर टैनिंग की समस्या हो गई है तो आप उस जगह पर आम के छिलके का पेस्ट बनाकर मले
  • आम के छिलके में फाइबर की भरपूर होता है इस वजह से ये पाचन तंत्र को भी ठीक करने का काम करता है। कई बार गर्मियों के दिनों में पाचन तंत्र खराब होने से खाना ठीक से पच नहीं पाता है और आपको अपच और गैस जैसी परेशानी हो जाती है, लेकिन अगर आप आम के छिलके का सेवन करते हैं तो आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगा।
  • आम के छिलके (mango peel) में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाते हैं इससे आपके स्किन (skin) के कील मुंहासे भी दूर हो सकते हैं।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular