Monday, July 8, 2024
Homeकाम की बातविश्व पृथ्वी दिवस पर जानें इसका महत्व, क्या है इस वर्ष की...

विश्व पृथ्वी दिवस पर जानें इसका महत्व, क्या है इस वर्ष की थीम?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज) World Earth Day 2023: पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित करने के लिए World Earth Day मनाया जाता हैं। पिछले 50 सालों से हमारे पर्यावरण के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करना है। पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। भारत समेत लगभग 195 से ज्यादा देश पृथ्वी दिवस मनाते हैं।

इसलिए मानते है विश्व पृथ्वी दिवस

World Earth Day 2023: 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट कर पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित करना है, ताकि इस ग्रह को नुकसान पहुंचाने वाली मानव गतिविधियों को कम किया जा सके।

क्या है इस वर्ष की थीम

पृथ्वी दिवस 2023: इस वर्ष की थीम, ‘ हमारे ग्रह में निवेश करें ‘ का जोर हर साल पृथ्वी दिवस की गतिविधियों में भाग लेने वाले एक अरब से अधिक लोगों को अपने समुदायों में कार्रवाई करने के लिए प्राप्त करना है। ऐसे में इस साल का थीम है “इन्वेस्ट इन अवर प्लैनेट”, इसके साथ ही विश्व पृथ्वी दिवस का यह 53वां आयोजन होगा।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular