Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातKing Charles: रानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के तृतीय...

King Charles: रानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के तृतीय राजा बने किंग चार्ल्स, 74 साल बाद हुई ताजपोशी

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),King Charles: ब्रिटेन के राजपरिवार में आज अलग ही रौनक है। 70 साल बाद ब्रिटेन में राजतिलक होने जा रहा है। यह ताजपोशी लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगी। बता दें सितंबर 2022 को ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उनके बेटे किंग चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के राजा बने। हालंकि आधिकारिक तौर पर उन्होंंने गद्दी नहीं संभाली थी। आज यानी 6 मई को वो आधिकारिक तौर पर गद्दी संभालने जा रहे हैं।

ब्रिटेन में 74 साल बाद हो रही ताजपोशी

ब्रिटेन में 74 साल बाद ताजपोशी हो रही है। पिछली बार साल 1953 में ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। बीते साल उनके निधन के बाद अब किंग चार्ल्स की ताजपोशी हो रही है। इस आयोजन पर करीब एक हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

महारानी के निधन के बाद ही राजा घोषित हुए किंग चार्ल्स

बीते साल महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद ही किंग चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया गया था लेकिन आज औपचारिक रूप से उनकी ताजपोशी हो रही है। वहीं ताजपोशी के बाद किंग चार्ल्स ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा समेत 15 देशों के राजा बन जाएंगे।

प्रिंस हैरी और पत्नी मेगन मर्केल ने छोड़ी अपनी शाही पदवी

शाही परिवार की अगर बात करें तो हाल के समय में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इनमें प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने अपनी शाही पदवी छोड़ दी है। अब खबर है कि प्रिंस हैरी, किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल होंगे लेकिन वह शाही परंपराओं का हिस्सा नहीं बनेंगे। चार्ल्स की ताजपोशी में दुनिया के कोने-कोने से करीब 2000 से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस  ताजपोशी पर करीब 2500 करोड़ रूपये के खर्च होने का अनुमान है। किंग चार्ल्स  की इस तोजपोशी में कई वैश्विक नेता भी शिरकत कर रहे हैं। भारत की तरफ से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल होने इंग्लैंड में हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular