Wednesday, July 3, 2024
Homeकाम की बातKarwa Chauth 2023: कब है करवा चौथ? जानें सही तिथि और मुहूर्त

Karwa Chauth 2023: कब है करवा चौथ? जानें सही तिथि और मुहूर्त

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Karwa Chauth 2023: विवाहित महिलाओं के लिए सबसे खास त्यौहार यानी कि करवा चौथ जल्दी आने वाला है। यह त्यौहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस व्रत को शादीशुदा महिलाएं अपनी पति की दीर्घ आयु के लिए करती है। करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरे दिन बिना कुछ खाए और बिना पानी का सेवन किया रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको करवा चौथ की सही तारीख, शुभ समय और चंद्र उदय का समय बताने वाले हैं।

 

कब मनाया जाएगा करवा चौथ

करवा चौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से शुरू होता है और शाम को चंद्रमा निकलने तक रहता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं अपने पति के हाथों से पानी पीती है और व्रत को तोड़ती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी की 31 अक्टूबर 2023 को रात्रि 9:30 बजे से यह व्रत प्रारंभ होने वाला है। वही चतुर्थी तिथि एक नवंबर 2023 कोई रात्रि 9:19 बजे इसको समाप्त किया जाएगा। करवा चौथ का व्रत हमेशा सूर्य उदय की तिथि से मान्य होता है इसलिए इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023 को यानि बुधवार को मनाया जाने वाला है।

 

क्या है करवा चौथ का मुहूर्त

करवा चौथ व्रत का समय- सुबह 06:36 बजे से रात 08:26 बजे तक

करवा चौथ पूजा मुहूर्त – शाम 05.44 बजे – शाम 07.02 बजे (1 नवंबर 2023)

चंद्रोदय का समय – रात्रि 08:26 बजे (1 नवंबर 2023)

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular