Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातJaipur: BJP का गहलोत सरकार पर हमला, कहा- काला धन निगलते-निगलते गहलोत...

Jaipur: BJP का गहलोत सरकार पर हमला, कहा- काला धन निगलते-निगलते गहलोत सरकार का पेट ऊपर तक भर गया है

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ ), Jaipur: राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने योजना भवन स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यालय से 2 करोड़ से अधिक रुपये के काले धन और एक किलो गोल्ड बिस्कुट बरामद किया। दरअसल, ये नकदी उस समय बरामद हुआ जब भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला लिया।

स मामले में राजनीति घमासान भी शुरू हो गया है

सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि जांच के मुताबिक यह ब्लैक मनी विभाग के सरकारी अधिकारियों का ही है। कुछ महीने पहले निविदाएं आवंटित की गई थीं उसी समय ठेकेदारो के जरिये  पैसा लिया गया था। फ़िलहाल अधिकारियो ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस विभाग खंगालने में लग गयी है। साथ ही साथ अधिकारियो से पूछताछ की जा रही है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत इस मामले की जानकारी के लिए खुद नजर रखे हुए है। फ़िलहाल इस मामले में राजनीति घमासान भी शुरू हो गया है।

सरकारी भ्रष्टाचार जारी है

गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि विकास में लगातार नीचे जा रहे राज्य में भ्रष्टाचार में किस ऊंचाई पर पहुंच गया है, यह सब उसी का प्रूफ है। ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि “काला धन निगलते-निगलते गहलोत सरकार का पेट ऊपर तक भर गया है इसलिए आज करोड़ों की नकदी और सोना सचिवालय ने उगल दिया। विकास में लगातार नाचे की तरफ जा रहे राज्य भ्रष्टाचार किस ऊंचाई पर पहुंच गया है, ये उसका सीधा उदाहरण है। सरकारी भ्रष्टाचार जारी है लेकिन जनता से कब तक छिपा रहेगा।

दो हजार के नोट बरामद किये गए

पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि योजना भवन में आयकर विभाग के तहखाना में रखी दो अलमारी को शुक्रवार को खोलने की कोशिश की गयी। जिसमे सूटकेस और लैपटॉप बैग मिला। वही बैग को ख्याल के देखने पर करेंसी नोट मिले। जिसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस को बैग में 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार 500 की पांच और दो हजार के नोट बरामद किये गए। जिसमे की 7298 नोट 2000 रुपये के और बाकी के नोट 500 रुपये के साथ एक किलो गोल्ड बिस्कुट मिला। अधिकारी ने बताया की जांच के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है आखिरकार इतनी बड़ी रकम सरकारी दफ्तर में आयी कहा से और ये रकम किसकी है ? पुलिस ने फिलहाल 7-8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ALSO READ:  जयपुर में योजना भवन की अलमारी ने उगला 2 करोड़ से अधिक रुपये और 1 किलो गोल्ड बिस्कुट

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular