Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातIndian Railway: क्या आप जानते हैं रेलवे की एक पहिए को बनाने...

Indian Railway: क्या आप जानते हैं रेलवे की एक पहिए को बनाने में कितने पैसे होते हैं खर्च? कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Indian Railway: भारतीय रेलवे का अपना ही एक इतिहास रहा है। इसके साथ भारतीय रेलवे के बारे में ऐसी कई रोचक जानकारियां है। जिसे वर्तमान दौर में कोई भी नही जानते हैं, जो ट्रेन के पहिए से जुड़ी है। क्या आपको मालुम है कि ट्रेन के एक पहिए को बनाने में कितना पैसा लगता है, या फिर पहिए का वजन कितना होता है। तो आईए हम आपको नीचे इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

कितना वजन का होता है पहिया

बता दें कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक ट्रेन के इंजन और डिब्बो में अलग-अलग वजन के पहिये लगाए जाते है। जिसमें सबसे वजनी EMU ट्रेन के पहिये होते हैं। EMU ट्रेन के पहिये का वजन लगभग 423 किलो तक हो सकता है। जबकि सामान्य ट्रेनों के डिब्बे में लगे एक पहिये का वजन 384 से 394 किलो होता है। साथ ही, लाल रंग के LHB कोच के एक पहिये का वजन लगभग 326 किलो होता है।

कितनी होती है किमत

एचटी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार रेल मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि भारतीय रेलवे ट्रेन के पहियों का आयात करता है। एक पहिये की कीमत करीब 70,000 रुपये होती है। बता दें कि एक कोच में 8 पहिये लगे होते हैं और एक ट्रेन इंजन समेत 24 बोगियों से मिलकर बनी होती है। अब आप जरा सोचिये केवल ट्रेन के पहिए पर सरकार को कितना ज्याद पैसा खर्च करना पड़ता है।

Also Read: सोशल मीडिया पर हो रही इस गलती की वजह से आपका रिशता हो रहा कमजोर, जाने वजह

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular