Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातलिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में आज ही शामिल करें...

लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में आज ही शामिल करें ये चीजें

- Advertisement -

Liver: लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। जो शरीर को डिटॉक्स करने में अहम भूमिका निभाता है। यह हमारे शरीर में पावरहाउस के रूप में काम करता है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण लिवर कमजोर हो जाता है। जिससे यह ठीक तरह से काम नहीं कर पाता और आप फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, लिवर इंफेक्शन से परेशान हो सकते हैं। हालांकि लिवर को मजबूत करने के लिए डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल कर सकते हैं। तो आज हम आपको बताते है किन चीजों का करें सेवन, जिससे रहें लीवर लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। जो शरीर को डिटॉक्स करने में अहम भूमिका निभाता है। यह हमारे शरीर में पावरहाउस के रूप में काम करता है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण लिवर कमजोर हो जाता है। जिससे यह ठीक तरह से काम नहीं कर पाता और आप फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, लिवर इंफेक्शन से परेशान हो सकते हैं। हालांकि लिवर को मजबूत करने के लिए डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल कर सकते हैं। तो आज हम आपको बताते है किन चीजों का करें सेवन, जिससे रहें लीवर हेल्दी।

हल्दी है खूब लाभदायक

हल्दी भी लिवर को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें कई तरह के एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं । इसिलिए आप अपनी डाइट में नियमित रूप से हल्दी का सेवन जरूर करें।

अखरोट रोजाना खाएं

अखरोट में एमिनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो लिवर को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद करता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

ब्रोकोली का सेवन है फायदेमंद

ब्रोकोली में फाइबर, विटामिन-ई और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। हेल्दी लिवर के लिए आप हफ्ते में तीन बार ब्रोकोली का सेवन जरूर करें।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular