Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातलिवर को मजबूत करने के लिए डाइट में शामिल करें ये कुछ...

लिवर को मजबूत करने के लिए डाइट में शामिल करें ये कुछ चीजे, मजबूत होगा शरीर का पावरहाउस

- Advertisement -

World Liver Day 2023: लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में अहम भूमिका निभाता है। बता दें कि ये हमारे शरीर में पावरहाउस के रूप में काम करता है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लिवर कमजोर हो जाता है।

जिससे ये ठीक तरह से काम नहीं कर पाता और आपको फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, लिवर इंफेक्शन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता हैं। हालांकि, लिवर को मजबूत करने के लिए डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल कर सकते हैं। तो यहां जानिए हेल्दी लिवर के लिए किन चीज़ों का करें सेवन।

1. चुकंदर का जूस

चुकंदर का रस लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें नाइट्रेट्स और बीटालाइन और एंटी ऑक्सिडेंट्स गुण पाए जाते हैं। यह लिवर और दिल की सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी ड्रिंक माना जाता है। जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है, उनके लिए लिए चुकंदर का रस किसी वरदान से कम नहीं है।

2. ब्रोकोली का सेवन है फायदेमंद

ब्रोकोली में फाइबर, विटामिन-ई और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। हेल्दी लिवर के लिए आप हफ्ते में तीन बार ब्रोकोली का सेवन जरूर करें।

3. बेरीज है फायदेमंद

लिवर को मजबूत करने के लिए आप दैनिक आहार में ब्लूबेरी, क्रैनबेरी शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम को बढ़ावा मिलता है, और ऑक्सीडेटिव तनाव से भी बचाता है। इसमें विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं।

4. हल्दी है गुणकारी

हल्दी भी लिवर को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें कई तरह के एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं। इसिलिए आप अपनी डाइट में नियमित रूप से हल्दी का सेवन जरूर करें।

5. डाइट में एवोकाडो करें शामिल

एवोकाडों में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। एवोकाडो के सेवन के आप लिवर की समस्या से भी बच सकते हैं।

6. अखरोट खाएं

अखरोट में एमिनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो लिवर को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद करता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular