Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातगर्मियों के मौसम में रहना है हष्ट पुष्ट, तो आज ही डाइट...

गर्मियों के मौसम में रहना है हष्ट पुष्ट, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड्स

- Advertisement -

Summer Health Tips: गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। अप्रैल में ही गर्मी अपने चरम पर है। बढ़ता तापमान हर रोज शरीर को झुलसा रहा है। ऐसे मौसम में अपने सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा पेट की समस्या होती है। गर्मियों में बहुत ही नाप तोल कर खाना खाना पड़ता है। अगर जरा भी तला भुना खा लिया जाए तो पूरी दिनचर्या खराब हो जाती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं जिसके सेवन करने से आपका पेट भी ठंडा रहेगा, एनर्जी भी महसूस करेंगे और आप स्वस्थ भी रहेंगे। तो जानिए उन फूड्स के बारे में..

मौसमी फल

गर्मियों के मौसम में एक से बढ़कर एक मौसमी फल बाजार में बिकते हैं, जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। तरबूज, अंगूर, संतरे, खरबूज जैसे अन्य फलों का सेवन करें। इससे आप हाइड्राइड भी रहेंगे और आपका पेट भी ठंडा रहेगा। तरबूज का सेवन तो जरूर ही करना चाहिए क्योंकि इसमें क्या 91 फ़ीसदी तो पानी ही होता है। यह आपके शरीर में पानी की आवश्यकता को पूरी करने में मदद करता है।

दही

लंच या डिनर में दही का सेवन जरूर करें। दही प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत है जो आंत को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता हैं। ये पेट को ठंडा और शांत रखने में भी मदद करता है। आप चाहे तो दही को लस्सी के तौर पर भी खा सकते हैं।

नारियल पानी

गर्मियों में नारियल पानी तो जरूर ही पिएं, इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होता है, यह आपको हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है। पेट को भी ठंडा रखता है नारियल पानी में कूलिंग इफेक्ट मौजूद होते हैं जो आपको तपती गर्मी में लू लगने से बचाता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular