Monday, July 8, 2024
Homeकाम की बातबढ़ाना चाहते हैं हीमोग्लोबिन तो खाइए ये चीजें, कुछ ही दिनों में...

बढ़ाना चाहते हैं हीमोग्लोबिन तो खाइए ये चीजें, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

- Advertisement -

Iron Rich Food: क्या आपके शरीर में भी हैं हीमोग्लोबिन की मात्रा बेहद कम, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ आयरन से भरपूर चीजों के नाम। जो है शरीर के लिए काफी फायदेमंद। बता दें कि हीमोग्लोबिन के बढ़ाने के लिए हमें ब्रोकली, पालक, अनार, कद्दू के बीज जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। इन चीजों में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए भरपूर मात्रा होती है।

ब्रोकली

1 कप पकी ब्रोकली में करीब 1 मिलीग्राम तक आयरन मिल सकता है। अगर ये हमारी डेली डाइट में शामिल होंगी है तो इससे हीमोग्लोबिन की कमी पूरी हो सकती है। इतना ही नहीं ब्रोकली खाने से विटामिन सी की कमी भी पूरी हो जाती है और शरीर को बेहतर आयरन मिलता है। बता दें ब्रोकली से फाइबर और विटामिन भी मिलता है।

पालक

आयरन से भरपूर चीजों में पालक काफी अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर खून में हीमोग्लोबिन कम है तो खाने में डाइट शामिल करने की सलाह दी जाती है। पालक में कैल्शियम, सोडियम, खनिज लवण, क्लोरीन, फास्फोरस और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। करीब 100 ग्राम पालक में 2.7 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। यह रोजाना की आवश्यकताओं की 15 प्रतिशत तक पूरा कर सकता है। इसके कई अन्य फायदे भी होते हैं।

कद्दू के बीज

देखने में छोटे-छोटे कद्दू के बीजों को पेपिटिस कहते हैं। इन्हें न्यूट्रिएंट्स का पॉवर हाउस भी कहा जाता है। कद्दू के बीज का सेवन काफी फायदेमंद माना गया है। इसमें आयरन के साथ कैल्शियम, फोलेट और बीटा कैरोटीन जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में ये गजब का असर दिखाते हैं।

अनार

अगर आप रोजना अनार खाएं तो आपकी आयरन की कमी दूर हो सकती है। अनार का जूस और भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अनार में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन सी के साथ ही अच्छी खासी मात्रा में आयरन पाया जाता है। एक गिलास गुनगुने दूध में दो चम्मच अनार पाउडर डालकर रोजाना पीएं। इससे हीमोग्लोबिन जबरदस्त तरीके से बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े: Chaitra Navratri 2023: अष्टमी में करें मां दुर्गा का ये खास उपाय, होगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular