Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातअगर आपको भी नहीं है दूध पीना पंसद, तो कैल्शियम की पूर्ति...

अगर आपको भी नहीं है दूध पीना पंसद, तो कैल्शियम की पूर्ति के लिए इन चीजों को करें डाइट में शामिल

- Advertisement -

Non Dairy Calcium Rich Foods: शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध पीना बहुत जरूरी है, लेकिन कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता हैं। बता दें सेहतमंद रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट काफी जरूरी है। एक हेल्दी शरीर के लिए प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन-डी जैसे तत्वों की आवश्यकता होती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में इन पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। तो आज हम आपको बताते है कैल्शियम की पूर्ति के लिए किन चीज़ो का सेवन करें।

रागी को बनाएं आहार का हिस्सा

रागी यानी बाजरा में पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद कर सकता है। रिसर्च के अनुसार, रागी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। क्योंकि यह रक्त शर्करा के स्तर को नहीं बढ़ाता है।

तिल के बीज

काले या सफेद तिल दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इसमें मैंगनीज, फाइबर, प्रोटीन, फास्फोरस, जस्ता, कैल्शियम और कई तत्व पाए जाते हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में तिल जरूर शामिल करें।

चिया सीड्स

अगर दूध पीना पसंद नहीं है, तो आपको चिया सीड्स का सेवन जरूर करना चाहिए। यह एक गिलास दूध के बराबर कैल्शियम की पूर्ति करता है। जिससे हड्डियां, दांत और नाखून को मजबूती मिलती है। ये बीज फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों के विकास में सहायक है। आप इसे अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular