Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातशहर में हिंदू नववर्ष पर निकाली गई विशाल भगवा वाहन रैली, पूरा...

शहर में हिंदू नववर्ष पर निकाली गई विशाल भगवा वाहन रैली, पूरा शहर हुआ भगवामय

- Advertisement -

सीकर: (Huge saffron vehicle rally taken out on Hindu New Year) शहर में हिंदू नववर्ष पर बुधवार यानी 22 मार्च को विशाल भगवा वाहन रैली निकाली गई। भगवा साफा पहनकर हाथ में भगवा ध्वज लिए हजारों लोग रैली में शामिल हुए। लोग डीजे की धुन के साथ गुलाल उड़ाते व जयश्री राम के नारे लगाते हुए दुपहिया वाहनों, कार, जीप, ट्रेक्टर व रथ पर सवार होकर रैली का आनंद ले रहे। भीड़ का आलम ये था कि रामलीला मैदान से रवाना हुई रैली करीब तीन किलोमीटर लंबी खिंचती चली गई।

रैली का जगह- जगह पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत हुआ

तीन घंटे घूमी यात्रा से एक बार को पूरा शहर भगवामय नजर आने लगा। देवी- देवताओं की झांकी के साथ निकली रैली का जगह- जगह पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत हुआ। पुरुषों के साथ इस दौरान महिलाओं व बच्चों का उत्साह भी देखने को मिला। सैंकड़ों लोग तो रैली में वो थे जिन्होने रैली के दौरान पैदल ही यात्रा में शामिल हुए। बता दें कि रामलीला मैदान से रैली करीब ढाई बजे रवाना हुई।

नया दूजोद दरवाजा, घंटाघर, चांदपोल गेट, सालासर तिराहा, ईदगाह, गणेशजी का मंदिर, बावड़ी गेट, जाट बाजार, स्टेशन रोड, कल्याण सर्किल, बजरंग कांटा, दो नम्बर डिस्पेंसरी, अजमेर स्टैंड होते हुए रैली वापस रामलीला मैदान में विसर्जित हुई।

रैली के समापन के बाद भी यातायात अव्यवस्थित रहा

इस दौरान शहर पूरी तरह जाम हो गया। रैली जिधर भी निकली, वहीं आम आवागमन थम गया। जिससे आमजन को भी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। लोग जहां थे, वहीं खड़े रह गए। रैली के समापन के बाद भी यातायात करीब एक घंटे तक अव्यवस्थित रहा। जिसमें वाहन रैंगते हुए नजर आए।

रैली के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिली। ईदगाह रोड पर सभापति जीवण खां ने मुस्लिम पार्षदों के साथ मिलकर रैली पर पुष्पवर्षा की। जिसकी हर किसी ने सराहना की। शहरभर में रैली पर 10 से ज्यादा जगहों पर पुष्पवर्षा की गई।

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular