Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातHealth Tips: बदलते मौसम में बच्चों को रखें बीमारियों से दूर, करें...

Health Tips: बदलते मौसम में बच्चों को रखें बीमारियों से दूर, करें उपाय

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Health Tips: बदलते मौसम में बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार की समस्या काफी बढ़ जाती है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है। इसलिए थोड़ा ठंडा हवा लगते ही बच्चे बीमार पड़ जाते है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

इन कारणों से होता है बुखार

अगर आपके बच्चे को बार-बार बुखार आता है तो यह वायरस या बैक्टीरियल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। बता दें कि पीरियोडिक फीवर सिंड्रोम के कारण भी बच्चे को बार-बार बुखार आ सकता है। यै सिंड्रोम जेनेटिक भी हो सकता है। जिसके कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है।

लक्षण

  • शरीर का तापमान बढ़ना।
  •  चिड़चिड़ापन होना।
  • बच्चों को कम भूख लगना।
  • थकान और कमजोरी महसूस होना।
  • बच्चे का रोना भी बुखार के लक्षण हो सकता है।

 इलाज

  • बार-बार आपके बच्चे को बुखार आ रहा है तो डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें।
  • पानी का सेवन ज्यादा करें।
  • बच्चे के सांस लेने के तरीके पर ध्यान दें।
  • तीन दिन से ज्यादा बुखार रह रहा है तो डॉक्टर से सलाह लें।
  • बच्चे का बार-बार बुखार चेक करें।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular