Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातHealth News: डाइबिटीज, कैंसर, अल्जाइमर, मोटापे से रखता है दूर, जानें कैसें...

Health News: डाइबिटीज, कैंसर, अल्जाइमर, मोटापे से रखता है दूर, जानें कैसें अनार है शरीर के लिए बेस्ट फल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Pomegranate Keeps Digestion Power Fine : आम तौर पर किसी भी फल का सेवन करना सुबह के समय सबसे अच्छा होता है। सुबह उठने के बाद एक नाश्ते से आधा घंटा पहले या नाश्ते के साथ फल का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। उन्हीं में से एक है अनार। अनार आर्थराइटिस से बचाता है, साथ ही पाचन को भी ठीक रखता है। अनार में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाया जाता है जिससे इसमें डाइबिटीज, कैंसर, अल्जाइमर, मोटापा जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता पाई जाती है।

अनार ब्लड सकुर्लेशन रखता ठीक 

अनार बॉडी में ब्लड सकुर्लेशन ठीक रखता है, जिसे आप बीमार नहीं पड़ते। कहते हैं एक अनार में 7 ग्राम फाइबर, 3 ग्राम प्रोटीन, 30 प्रतिशत विटामिन सी, 16 प्रतिशत फोलेट, 12 प्रतिशत पोटैशियम पाया जाता है। एक कप अनार से 24 ग्राम शुगर और 144 कैलोरी ऊर्जा भी प्राप्त होती है। अनार के न सिर्फ दाने खाए जा सकते हैं, बल्कि इसका जूस निकालकर भी सेवन किया जा सकता है।

अनार के फायदे 

1. अनार का सेवन एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी स्त्रोत माना जाता है, जो शरीर के डेमेज को कम करने में मदद करते हैं।
2. यह दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह हृदय संबंधित समस्याओं का खतरा कम कर सकता है।
3. अनार में विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
4. यह पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
5. अनार में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular