Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातHealth Benefits of Mulethi: मुलेठी के इस्तेमाल से करें गले के इंफेक्शन...

Health Benefits of Mulethi: मुलेठी के इस्तेमाल से करें गले के इंफेक्शन को दूर, झट से मिलेगी राहत

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Health Benefits of Mulethi:  बदलते मौसम का सबसे पहला लक्ष्ण आपके गले में खराश होने के कारण दिख जाता है। जिसके चलते सर्दी, खासी, जुकाम और गले में दर्द आम परेशानीयां होने लगती है। इनसे बचाव के लिए आप घर पर कई उपाय भी करते होंगे लेकिन किसी से भी असर देखने को नहीं मिलता। जिसके बाद मजबूरन हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ते हैं।आज हम आपको हर्बल प्रोडक्ट मुलेठी के बारे में बताने जा रहे हैं। मुलेठी एक नेचुरल प्रोडक्ट है और इससे गले से सम्भंधित सभी परेशानियों खत्म हो जाती है। चलिए आपको बताते हैं  कि कैसे  इसका प्रयोग करने से आप गले से जुड़ी सारी परेशानियों को खत्म कर सकते है।

कैसे करें प्रयोग

  1. यदि गले के इंफेक्शन के कारण अगर आपका गला बैठ जाता है तो आप मुलेठी को मुंह में रख कर चूस ले। ऐसा करने से कुछ ही देर में आपको आराम मिलेगा।
  2. अगर आपको गले में खराश महसूस हो तो मुलेठी के पाउडर को शहद के साथ लें इससे बहुत जल्द आराम मिलेगा,  साथ ही इसके सेवन से माइग्रेन के दर्द में भी आराम मिलता है।
  3. गले के दर्द के लिए मुलेठी के जड़ के पाउडर को तुलसी के पत्ते के रस के साथ उबाल लें और इसे छानकर शहद मिलाकर पिएं। इससे में आपको आराम मिलेगा।
  4. गले की दिक्कत को दूर करने के लिए आप मुलेठी की चाय का भी सेवन कर सकते हैं। चाय बनाने के लिए मुलेठी को अदरक के साथ उबाल लें इसके बाद इसे छान कर पिएं।

ये भी पढ़ें- Healthy Food For Kids: बच्चों को सुबह खाली पेट खिलाएं ये 5 चीजें, बीमारी से रहेंगे दूर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular