Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातHappy Birthday Ashok Gehlot: सीएम गहलोत के बर्थडे पर बनवांए गए...

Happy Birthday Ashok Gehlot: सीएम गहलोत के बर्थडे पर बनवांए गए स्पेशल बर्थडे केक, केक पर लिखा- बचत-राहत-बढ़त

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Happy Birthday Ashok Gehlot:  आज यानि 3 मई को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का 72वां जन्मदिन है। जन्मदिन को खास तरीके से मनाने के लिए प्रदेश भर में जोरदार तैयारियां की गई हैं। जोधपुर में केक बेकरी ने सीएम गहलोत के इस सााल के जन्मदिन पर स्पेशल बर्थडे केक बनाए गए हैं।

युवाओं ने भी कुछ स्पेशल केक के आर्डर दिए हैं

बेकरी मालिक ने कहा कि सीएम गहलोत के जन्मदिन को लेकर हमारे पास कई ऑर्डर आ रहे हैं। कुछ पार्टी के लोगों ने केक के आर्डर दिए हैं, तो वहीं, कुछ युवाओं ने भी कुछ स्पेशल केक के आर्डर दिए हैं।

केक पर बचत-राहत-बढ़त के स्लोगन लिखवा रहा हैं

जोधपुर वासियों में सीएम अशोक गहलोत के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साह और उमंग है। लोग अलग अलग तरह के केक बनवा रहे हैं। कोई केक पर बचत-राहत-बढ़त के स्लोगन लिखवा रहा हैं, तो कोई ‘चौथी बार के भावी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत’ का केक बनवा रहा हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बनेंगे

राजस्थान में कुछ ही महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। सारी पार्टियो के लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, गहलोत सरकार का दावा हैं कि इस बार भी हमारी ही सरकार रिपीट होगी और जनता भी लगातार दावे कर रही हैं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बनेंगे।

ALSO READ: गर्मियों के मौसम में खीरे खाने से शरीर की इम्यूनिटी को करें मजबूत

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular