Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातHair Care Tips for Holi 2022 : होली पर रंगों से नहीं...

Hair Care Tips for Holi 2022 : होली पर रंगों से नहीं होगा बालों को नुकसान, अगर आप अपनाएं ये टिप्स

- Advertisement -

Hair Care Tips for Holi 2022

Hair Care Tips for Holi 2022 : 18 मार्च को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों ने होली की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कुछ लोग होली के रंगों से त्वचा की सुरक्षा के उपाय खोज रहे हैं। इसी कड़ी में होली के दिन बालों को रंगों के दुष्प्रभाव से बचाना बेहद जरूरी हो जाता है। होली के रंगों में मौजूद केमिकल और केरोसिन जैसे तत्व सिर्फ बालों को ही नुकसान पहुंचाने का काम नहीं करते हैं। बल्कि इससे स्कैल्प में इंफेक्शन भी हो सकता है। जिससे बालों का झड़ना, रूखापन और रूसी की समस्या भी हो जाती है। इसलिए हम आपको होली के रंगों से बालों को बचाने के लिए कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो करके आप होली का पूरा मजा ले सकते हैं।

तेल लगाना न भूलें

Hair Care Tips
Hair Care Tips

कई लोग होली खेलने से पहले स्किन पर ऑयल लगाना पसंद करते हैं। जिससे त्वचा पर लगा रंग आसानी से छूट जाता है। बालों पर भी ये नुस्खा काफी कारगर है। होली की एक रात पहले बालों में ऑयलिंग करना न भूलें। इससे तेल आपके बालों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा और रंग भी जल्दी छूट जाएगा।

नींबू रखेगा इंफेक्शन फ्री

कैमिकल युक्त रंगों के कारण बालों में इंफैक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। जिसके चलते बालों से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलने लगती हैं। ऐसे में तेल में नींबू मिलाकर बालों की मसाज करने से स्कैल्प में इंफैक्शन होने की संभावना को कम किया जा सकता है। (Hair Care Tips for Holi 2022)

बालों को खुला रखने से बचें

होली के दिन महिलाएं अक्सर गुड लुकिंग लगने के लिए बालों को खुला छोड़ देती हैं। ऐसे में रंगों के साइड इफैक्ट बालों पर काफी तेजी से फैल जाते हैं। जो कि बालों की हेल्थ को भी बड़े पैमाने पर प्रभावित करते हैं। इसलिए होली खेलते समय बालों को बांध कर रखना बेहतर रहता है।

हेयर एक्सेसरीज को कहें न

होली खेलते समय बालों में किसी भी तरह की हेयर एक्सेसरीज लगाने से बचना चाहिए। वरना ये बालों में फंस जाती हैं और इससे बाल तेजी से झड़ने शुरू हो जाते हैं। (Hair Care Tips for Holi 2022)

स्कॉर्फ का करें इस्तेमाल

सर पर स्कॉर्फ पहनना आजकल काफी ट्रेडिंग फैशन बन गया है। इस फैशन की मदद से आप बालों को भी रंगों से बचा सकते हैं। होली खेलने से पहले बालों को स्कॉर्फ से कवर करने से रंग बालों और स्कैल्प पर नहीं चिपकेंगे और डैमेज होने से भी बचे रहेंगे।

Hair Care Tips for Holi 2022

Also Read : Holi 2022 Healthy Party Food : होली पार्टी में शामिल करें हेल्दी फूड, मेहमानों की भी करें इम्यूनिटी बूस्ट

Also Read : Benefits Of Thandai : होली में न सिर्फ ठंडाई पीने की परंपरा है, बल्कि ठंडाई पीने से सेहत को भी कई फायदे होते हैं

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular