Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातHeat Stroke बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, जो...

Heat Stroke बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, जो हीट स्ट्रोक से बचा सकती हैं

- Advertisement -

Foods to avoid Heat Stroke

गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। ऐसे में कोरोना वायरस के चलते लंबे समय तक घर में रहने से सभी की धूप में जाने की आदत लगभग छूट चुकी है। इसके कारण अचानक धूप के संपर्क में आने से हीट स्ट्रोक होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आप अपने बच्चों की डाइट में कुछ ऐसी हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं, जिनका सेवन उन्हें हीटस्ट्रोक से बचा सकता है।

जौ और चने का सत्तू खाने से न सिर्फ शरीर अंदर से ठंडा रहता है, बल्कि लू लगने की संभावना भी कम हो जाती है। सत्तू को परिवार का हर सदस्य खा सकता है। बनाना भी बड़ा आसान है।

दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। दही आपका पाचन दुरुस्त रखने के साथ-साथ आपके शरीर को भरपूर एनर्जी भी प्रदान करता है। दही की मीठी लस्सी बनाकर आप अपने बच्चों को दे सकते हैं जो उनको काफी पसंद आएगी। इसके अलावा आप दही का छाछ, स्मूदी, श्रीखंड आदि बनाकर भी खा सकते हैं।

गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज का सेवन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि इसमें 92% तक पानी पाया जाता है जो शरीर को लू लगने से बचाने में काफी सहायक होता है। इन दिनों मार्केट में तरबूज की भरमार है। आप चाहें तो तरबूज को ऐसे भी खा सकते हैं और आप चाहें तो तरबूज का स्मूदी या शेक बना कर भी सेवन कर सकते हैं।

11 Foods That Help Prevent Heat Stroke | Eat This Not That

गर्मियों में बच्चों के आहार में पुदीना को किसी भी तरह से शामिल कर उन्हें लू से बचाया जा सकता है। शरीर को ठंडा रखने में पुदीना काफी मददगार साबित होता है। इसे आप बच्चों को चाशनी, आम पन्ना या चटनी के रूप में खिला सकते हैं।

गर्मियों में नींबू का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। नींबू शरीर को डिहाइड्रेट होने से रोकता है और शरीर को भरपूर ऊर्जा प्रदान करता है। नींबू का सेवन आप शर्बत में या फिर अपने खाने में भी कर सकते हैं।

Also Read : Bonn Cancer हड्डियों के कैंसर के लक्षण क्या है जाने इलाज

Also Read : Rice Paratha इसे बच्चों को नाश्ते में परोसिये या फिरगरमा गर्म चाय के साथ सर्व करे

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular