Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातExercise to reduce neck and shoulder pain: अगर आप भी कंधे के...

Exercise to reduce neck and shoulder pain: अगर आप भी कंधे के दर्द से है परेशान, तो करें ये एक्सरसाइजेस

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Exercise to reduce neck and shoulder pain: अगर आपके भी लम्बे वक़्त तक से एक ही पोजिशन में घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने से आजकल गर्दन और कंधे में दर्द हो रहा है। तो, घबराने की जरूरत नही है। यदि समय रहते इस समस्या का इलाज नहीं करवाया तो, यह एक गंभीर समस्या का रूप भी ले सकती है।

घर बैठे दर्द की समस्याओं से निजात पाएं

आज के इस आर्टिकल में हम घर बैठे इन समस्याओं से निजात पाने के लिए आप कुछ एक्सरसाइजेस बताने जा रहे है। जिसे रोजाना करने से आपको गर्दन और कंधों में होने वाले दर्द से राहत मिल सकता है।

हाथों की अदला- बदली करें

किसी कुर्सी पर एक हाथ रखकर खड़े हो जाएं दूसरे हाथ को लटकाते हुए गोल-गोल कम से कम पांच बार घुमाएं। और फिर हाथों की अदला- बदली करें और इसे दिन में 2-3 बार करें।

कंधों की हड्डियों को पीछे साथ ले जाएं

खड़े होकर अपने कंधों को उठाएं, 5 सेकंड रुकें, फिर कंधों की हड्डियों को पीछे साथ ले जाएं और 5 सेकंड रुकें। कंधे की हड्डी को नीचे की ओर खींचें और 5 सेकेंड रुकें। ढीला छोड़े और 10 बार दोहराएं।

दोनो हाथों को दीवार पर रखें

अपने सिर से थोड़ा ऊपर रखते हुए दोनों हाथों को दीवार पर रखकर किसी दरवाजे पर खड़े हो जाएं। तब तक धीरे-धीरे आगे झुके जब तक आपको अपने कंधों के सामने खिंचाव महसूस न होने लगे। 15-30 सेकेंड के लिए रुकें और इसे 3 बार दोहराएं।

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, इंडिया न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट/ एक्सरसाइजऔर सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular