Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातDisadvantages of eating red chillies: लाल मिर्च खाना से हो सकती है...

Disadvantages of eating red chillies: लाल मिर्च खाना से हो सकती है ये घातक बिमारियां, जानें इसके नुकसान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Disadvantages of eating red chillies: तीखा खाना भला किसको खाना पसंद नही होता है अगर आपको भी पसंद है तीखा खाना तो हो जाइये सावधान क्योंकि तीखा पड़ सकता है। आपके लिए भारी और हो सकती है इससे आपके शरीर मे गंभीर समस्या। भारत को मसालों का देश कहा जाता है और यहां से ही अलग-अलग देशों मे मसाले एक्सपोर्ट किए जाते हैं। इंडियन फ़ूड में लाल मिर्च का भी काफी अच्छा खासा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह लाल मिर्च जितना आपके खाने का स्वाद बढ़ाती है उतना ही आपके हेल्थ पर भी असर डालती है। तो चलिए जानते हैं ज्यादा लाल मिर्च खाने से क्या नुकसान होते है।

लाल मिर्च खाने से नुकसान

  • प्रेगनेंट महिलाओं को लाल मिर्च नहीं खाना चाहिए। इससे प्री टर्म डिलीवरी का खतरा होता है, महिलाओं के साथ साथ उनके बच्चे को भी खतरा हो सकता है।
  • लाल मिर्च खाने के पोषक तत्वों को खत्म कर देती है, जिससे पाचन की समस्या हो सकती है। पाचन की समस्या पूरे शरीर को डैमेज कर देती है।
  •  ज्यादा मिर्च और तीखा खाने से आपको सीने में जलन महसूस हो सकती है। इसके साथ ही ज्यादा लाल मिर्च खाने से पेट में भी जलन होती है और कभी-कभी यह जलन इतनी ज्यादा बढ़ जाती है की तुरंत डॉक्टर को दिखाना पड़ता है।
  • आपको बता दें लाल मिर्च का सेवन करने से मुंह में छाले भी हो सकते हैं। अगर आपको सांस लेने से जुड़ी कोई भी बीमारी है तो लाल मिर्च का सेवन करना आपको लिए खतरनाक हो सकता है। ज्यादा लाल मिर्च खाने से अस्थमा का अटैक पड़ने का भी खतरा हो जाता है।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular