Dussehra 2023: दशहरे पर घूमने के लिए ये 5 जगह हैं सबसे बेस्ट

India News (इंडिया न्यूज़) Dussehra 2023:  दशहरा भारत में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह बता दें कि इस साल यह त्योहार 24 अक्टूबर यानी मंगलवार को मनाया जाएगा। देश के हर हिस्से में दशहरे के दिन भीड़ होती है। लेकिन कुछ ऐसी जगहें हैं जो दशहरा मनाने के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

1. दिल्ली

दशहरे के दिन घूमने के लिए दिल्ली बहुत ही मशहूर जगहों में एक है। यहां विजयादशमी के मौके पर कई जगहों पर राम लीला का आयोजन किया जाता है। दिल्ली में आपके लिए सुभाष मैदान अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

2. पंजाब

विजादशमी के दिन रावण के पुतले का दहन होता है। पंजाब में दशहरा के मौके पर भव्य मेला लगाया जाता है, जिसमें मिठाइयों की दुकान आकर्षण का मुख्य केंद्र होती हैं। अगर आप भी इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पंजाब का दशहरा देखने जा सकते हैं।

3. कोलकाता

नवरात्र की पूजा हो या दशहरा, ये पर्व कोलकाता में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा के दौरान इस शहर को पंडालों से सजाया जाता है। जिसमें मां दुर्गा के लिए खास स्थान बनाया जाता है, जहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाती है। महिलाएं साड़ी पहनती हैं और दशहरा के दिन एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं।

4. गुजरात

गुजरात में अनोखा दशहरा मनाया जाता है। यहां दशहरे के दिन राम रावण की सेना युद्ध होती है। यह देखने के लिए लोगों की भारी संख्या में भीड़ होती है। यहां दशहरा के मौके पर गरबा भी खेला जाता है, जो काफी मशहूर है। पुरुष और महिलाएं इस दिन रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर डांडिया डांस करते हैं।

5. कुल्लू

कुल्लू में दशहरा का उत्सव कई दिनों तक चलता है। यहां इस खास मौके पर जुलूस भी निकाला जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं की भीड़ होती है और वो अपने सिर पर देवी-देवताओं को रखकर ले जाते हैं। कुल्लु में दशहरा उत्सव के दौरान भारी मेला भी लगता है, जहां कुल्लु की संस्कृति को आप देख सकते हैं।

Also Read:

SHARE
Ram janam chauhan

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago