Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातHealth Tips: प्लास्टिक के बर्तन में न रखे बचा हुआ खाना, शरीर...

Health Tips: प्लास्टिक के बर्तन में न रखे बचा हुआ खाना, शरीर को हो सकता है भारी नुकसान

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ),Health News: घर में कुछ खाने को बच जाता है, तो आमतौर पर लोग उसे प्लास्टिक की डिब्बियों या कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर कर देते हैं। लगभग सभी घरों में ऐसा किया जाता है। हालांकि, इसके खतरनाक दुष्प्रभाव हो सकते हैं। दरअसल प्लास्टिक हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। फूड स्टोरेज कंटेनर के लिए इस्तेमाल होने वाले अधिकतर बर्तन प्लास्टिक से बने होते हैं।

प्लास्टिक के बर्तन का न करें प्रयोग

भले ही प्लास्टिक के बर्तन आपको सुविधाजनक लगे, मगर इससे शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले कई चीजों के तार जुड़े हैं। प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि प्लास्टिक के बर्तनों में न तो बचा हुआ खाना स्टोर करना चाहिए, न ही उसमें खाना रखकर गर्म करना चाहिए। इसकी वजह ये है कि इससे शरीर पर खराब असर पड़ता है। तो आज हम आपको बताएंगे प्लास्टिक कंटेनर में खाना रखना कितना हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है।

प्लास्टिक के बर्तन से नुकसान

एक्सपर्ट्स ने बताया कि प्लास्टिक के बर्तन से शरीर को नुकसान पहुंचता है। उनका कहना है कि लोगों को इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। जब प्लास्टिक के कंटेनरों में खाना गर्म किया जाता है या फिर उसमें कोई खास तरह का खाना रखा जाता है, तो इससे एक तरह का केमिकल रिलीज होता है, जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। प्लास्टिक की वजह से होने वाले अन्य बीमारियों जैसे कैंसर के बारे में तो लोगों को पहले से ही मालूम है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular