Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातभूलकर भी चाय के साथ ना खाएं ये चीजें, वरना हो सकती...

भूलकर भी चाय के साथ ना खाएं ये चीजें, वरना हो सकती हैं परेशानी

- Advertisement -

Health : दुनियाभर में चाय के करोड़ों प्रेमी हैं। लेकिन एक ऐसी हॉट ड्रिंक है, जिसके बिना कई लोगों का सूरज नहीं निकलता है। बता दें कि कुछ लोग तो चाय के इतने शौकीन होते हैं कि उनको जितनी बार भी चाय पूछ ली जाए, उनके मुंह से हमेशा ‘हां’ ही निकलता है। वहीं भारत में जो चाय सबसे ज्यादा मशहूर है वो दूध वाली चाय है, जिसको बनाने के लिए पानी, इलायची, कालीमिर्च,अदरक और दालचीनी का इस्तेमाल किया जाता है। चाय के साथ लोग अक्सर एक गलती करते देखे जाते हैं और वो ये है कि कुछ लोग इसके साथ ऐसी चीजें खाने लगते हैं, जिनका सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। तो आज हम आपको बताते है किन चीज़ो को नहीं खाना चाहिए ।

ठंडे फूड्स

गर्म चाय के साथ कुछ भी ठंडा खाने से बचें। क्योंकि ठंडे और गर्म का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। इस वजह से अपच की समस्या हो सकती है। ये पाचन क्रिया को बाधित करता है। इस वजह से आपको मतली और बेचैनी महसूस हो सकती है। गर्म चाय पीने के कुछ घंटों बाद कुछ ठंडा खाएं।

तली हुई चीजें

तले हुए या चिकने भोजन को पचाना बहुत मुश्किल होता है। इसे खाने से सुस्ती महसूस हो सकती है। चाय डाइजेशन में मदद कर सकती है, लेकिन हैवी फूड आइटम्स के साथ इसका सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है।

मीठी चीज़ें

केक, चॉकलेट और बिस्कुट जैसी मीठी चीजों को भी चाय के साथ हमेशा अवॉइड किया जाना चाहिए। ये चीजें चाय के साथ खाने में टेस्टी भले ही लगें, लेकिन ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाने का काम कर सकती हैं। क्योंकि इन फूड आइटम्स में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है और चीनी न सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर है, बल्कि सामान्य व्यक्ति के लिए भी चीनी का ज्यादा सेवन खतरनाक है। इससे एनर्जी लेवल कम हो सकता है और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular