होम / Curd Benefits : दही के साथ इन चीजों को मिलाकर खाने से मिलते हैं कई फायदें, जानें लाभ

Curd Benefits : दही के साथ इन चीजों को मिलाकर खाने से मिलते हैं कई फायदें, जानें लाभ

• LAST UPDATED : October 26, 2023

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Curd benefits : रोजाना दही का सेवन करना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। बता दें, दही में विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।इसके साथ ही लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस के गुण भी मौजूद होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसके अलावा दही में गुड बैक्टीरिया मौजूद होते है, जो डाइजेशन सिस्टम ठीक रखने में मदद करते है। लेकिन क्या आपको पता है कई चीजें ऐसी भी जिसको दही के साथ मिलाकर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते है। जी हां, कई ऐसी चीजें है जिनका सेवन दही के साथ करने से लाभ दोगुने बढ़ जाते है। तो आइए जानते है किन चीजों के साथ दही का सेवन करें।

दही के साथ खाएं अजवाइन 

दही के साथ अजवाइन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में अजवाइन मिलाकर खाने से दांत के दर्द, मुंह के छालों और दांतों की समस्या से निजात मिलती है।

दही के साथ खाएं जीरा 

दही के साथ जीरा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में भूना हुआ जीरा का पाउडर मिलाकर खाने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

दही के साथ खाएं चीनी 

दही के साथ चीनी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में चीनी मिलाकर खाने से कफ की समस्या दूर होती है। साथ ही इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है।

 

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox