Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातजयपुर में सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए अब कितनी हुई कीमत

जयपुर में सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए अब कितनी हुई कीमत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Jaipur: जयपुर में अब लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिली हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में फिर से कटौती कर दी है। तेल कंपनियों ने सोमवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 171.50 रुपए घटा दिए है। जयपुर में अब 19 किग्रा का कमर्शियल गैस सिलेंडर 1879.50 रुपए में उपलब्ध होगा। तेल कंपनियों ने पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 87 रुपए कम किए थे। बता दें ये इजाफा सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जयपुर में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1106.50 रुपए पर बरकरार है।

रसोई गैस पर 5 और कमर्शियल पर 18 फीसदी GST

रसोई गैस पर अब 5 फीसदी जीएसटी ( GST ) वसूला जाता है, जिसमें 2.5 फीसदी केन्द्र के खाते में और 2.5 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 19.20 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है। कमर्शियल गैस पर 18 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, जिसमें 9 फीसदी केन्द्र के खाते में और 9 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 124.70 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular