Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातजयपुर में इंडियन नेवी में निकली बंपर वैकेंसी, यहां जानें पूरी अपडेट

जयपुर में इंडियन नेवी में निकली बंपर वैकेंसी, यहां जानें पूरी अपडेट

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )Jaipur: इंडियन नेवी में नौकरी की तैयारी कर रहे जयपुर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बता दें, इंडियन नेवी ने चार्जमैन-II के 372 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए उम्मीदवार इंडियन नेवी की वेबसाइट पर जाकर 29 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं इंडियन नेवी में निकली भर्ती में सिलेक्शन होने के बाद कैंडिडेट्स को हर महीने की सैलरी 35 हजार 400 रुपए से लेकर 1 लाख 12 हजार 400 रुपए तक तक सैलरी दी जाएगी।

यहां जानें पूरी अपडेट

बता दें कि इंडियन नेवी के लिए 18 से 25 साल तक की उम्र के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

ऐसे करें अप्लाई

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा। इसके होम पेज पर ही Join By SSC का ऑप्शन दिखेगा। इसके बाद Navy SSC Entry Session January 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई डिटेल्स को भरकर अप्लाई करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरा जा सकता है। ध्यान रहे कि आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular